विश्व बैंक (World Bank) क्या है? पूरी जानकारी हिन्दी में

 World Bank in Hindi : नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारी वेबसाइट Gyaninfo.com पर जहाँ पर हम बात करतें हैं। आपके उन सवालों के बारे में जिनका आप जवाब ढूढ़ते है। और उनका जवाब जानना चाहते हैं। कि पथ प्रदर्शक मिले और और अपने जीवन की यात्रा में फैसला ले सकें कि आपको क्या करना हैं। तो आज के इस लेख में हम वर्ल्ड बैंक (World Bank) के बारे में बात करेंगे।

वर्ल्ड बैंक एक इन्टरनेशनल अर्गनाइजेशन (International Orgnization) है। ये तो आप भी जानते होंगे लेकिन वर्ल्ड बैंक कब बना? क्यों बनाया गया? और यह किस तरह काम करता है? इस तरह की की सारी जानकारियाँ भी तो आप लोगों के पास होनी चाहिए। ताकि आप वर्ल्ड से जुड़े ज्ञान के बारें में भी अपडेट रहें। इसलिए आज के इस लेख आपको मिलने वाली वर्ल्ड बैंक से जुड़ी खास जानकारियाँ इसलिए। इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

विश्व बैंक क्या है? (What is World Bank in Hindi)

वर्ल्ड बैंक एक इन्टरनेशनल अर्गनाइजेशन (International Orgnization) है। जो विकासशील देशों को ऋण देती है। ताकि गरीबी मिटायी जा सके। विश्व बैंक का हेडक्वार्टर (Headquarters) वाशिंगटन डीसी में है। वर्ल्ड बैंक किसी साधारण बैंक जैसा नहीं है। बल्कि यह दो Develoment Institutions से मिलकर बना है। जिनमें से एक Internatinal Bank For Reconstruction and Development (IBRD) जो लोन, क्रेडिट आदि देता है। और दूसरा International Development Association (IDA) है। जो कि low इनकम वाले देशों को Low Interest यानि कि No Interest पर लोन देता है।

विश्व बैंक के उद्देश्य (Objectives of World Bank)

धारा 1 के अनुसार विश्व बैंक के निम्नलिखित उद्देश्य है :-

1. सदस्य राज्यों के निर्माण और आर्थिक विकास में सहायता प्रदान करना

विश्व बैंक का मुख्य उद्देश्य नष्ट हुए सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं के पुनर्निर्माण कार्य में वित्तीय सहायता प्रदान करना और विकसित सदस्य देशों को पर्याप्त मौद्रिक और औद्योगिक सहायता प्रदान करके उन देशों के आर्थिक विकास को संभव बनाना है।

2. विदेशी पूंजी के निवेश को सुगम बनाना

विश्व बैंक निवेशकों को अन्य देशों में अपनी पूंजी निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके लिए विश्व बैंक उनकी पूंजी की गारंटी देता है। यदि निवेश के लिए पर्याप्त मात्रा में पूंजी उपलब्ध नहीं है, तो विश्व बैंक अपने स्वयं के संसाधनों से सदस्य देशों को विकास ऋण प्रदान करता है।

3. दीर्घकालिक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देना

विश्व बैंक पिछड़े सदस्य देशों के उत्पादन के साधनों को बढ़ाकर उनके व्यापार संतुलन को ठीक करता है और अंतर्राष्ट्रीय संतुलन व्यापार को प्रोत्साहित करता है।

4. युद्धकालीन अर्थव्यवस्था को शांतिकालीन अर्थव्यवस्था में बदलता है

विश्व बैंक की स्थापना का तत्कालीन उद्देश्य सदस्य देशों को द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद जल्द से जल्द युद्धकालीन अर्थव्यवस्था को बदलने में मदद करना था ताकि उनकी अर्थव्यवस्था स्थिर हो सके।

यह भी पढ़ें: मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) क्या है?

विश्व बैंक की स्थापना कब हुई थी? (When was the World Bank established)

World Bank Internatioal Monitery Fund यानि कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना विश्व के नेताओं के एक सम्मेलन में साल 1944 में अमेरिका में हुई थी। ये सम्मेलन 1 से 22 जुलाई 1944 तक चला, और इसमें 44 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। विश्व बैंक Internatinal Bank For Reconstruction and Development (IBRD) के नाम से भी जाना जाता है।

विश्व बैंक की स्थापना क्यों की गयी थी? (Why was the World Bank established)

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विश्व की अर्थव्यस्थाओं को बहुत नुकसान पहुँचा। इन अर्थव्यस्थाओं को फिर से खड़ा करने की जरूरत महसूस की गयी। इसीलिए विश्व बैंक की स्थापना की गयी Internatinal Bank For Reconstruction and Development (IBRD) यानि वर्ल्ड बैंक ने जून 1946 से काम करना शुरू कर दिया।

Also Read: SBI Business Loan Online Apply

विश्व बैंक के कितने सदस्य देश हैं? (How many member countries of world bank)

वर्ल्ड बैंक के सदस्य देशों की संख्या 189 है सदस्य देश वर्ल्ड बैंक के शेयर होल्डर्स भी होतें हैं। और इस institution से सम्बंधित नीतियों के फैसले भी करतें हैं।

विश्व बैंक को वर्ल्ड बैंक ग्रुप क्यों कहा जाता है? (Why World Bank is called World Bank Group)

वर्ल्ड बैंक एक अकेली संस्था नहीं है। बल्कि इसमे पांच संस्थायें शामिल हैं इसे World Bank Group भी कहा जाता है हो सकता है। आप यहाँ पर थोड़ा सा कंफ्यूजन महसूस कर रहे हों क्योंकि थोड़ी देर पहले हमने जाना कि वर्ल्ड बैंक में दो संस्थायें शामिल हैं। लेकिन अब हम पांच संस्थाओं की बात कर रहे हैं। तो पहले ये कंफ्यूजन दूर कर लेतें हैं।

असल में वर्ल्ड बैंक टर्म का इस्तेमाल IBRD और IDA के लिए ही किया जाता है। जबकि विश्व बैंक ग्रुप WBG टर्म का इस्तेमाल इसके पांचो institutions के लिए किया जाता है। तो अब आप जरूर समझ गये होंगे। कि Difference between Term World Bank and Term World Bank Group क्या है।

Also Read: IDFC FIRST Select Credit Card

विश्व बैंक में शामिल संस्थाओं के क्या नाम हैं? (What are the names of the entities involved in the World Bank)

1. Internatinal Bank For Reconstruction and Development (IBRD)

इस संस्था की स्थापना 1945 में हुई इसका उद्देश्य मध्यम विकास वाले देशों और ऋणग्रस्त देशों ऋण गारंटी और गैर उधर सेवाएं देना है। ताकि ऐसे देशों के विकास को बढ़ावा मिले। इसके सदस्य देशों 189 है। World Bank Group संस्था में सदस्यों की संख्या अलग-अलग है।

2. Inaternational Finance Corporation

इस संस्था की स्थापना 1956 में हुई इसके सदस्य देशों की संख्या 184 है। ये संस्था 100 से ज्यादा विकासशील देशों में नये बाजारों में कम्पनियों और वित्तीय संस्थानों को नये रोजगार शुरू करने, और Corporate Administration and Enviroment में सुधर करने जैसे बहुत से कार्यों में सहायता करती है।

3. International Development Association (IDA)

इसकी स्थापना 1960 में हुई और इसके सदस्य देशों की संख्या 173 है यह वर्ल्ड बैंक का वह अंग है। जो दुनिया के सबसे गरीब देशों की मदद करता है इसका उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, असमानताओं को कम करना। और लोगों की जीवन स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए अनुदान देना है।

4. International Centre For Settlement Of Investment Disputes (ICSID)

1965 में विकसित हुई यह संस्था इन्वेस्टमेंट रिस्क को कम करने के लिए सरकार के साथ काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय निवेश विवादों को दूर करने की सुविधायें देना है। 163 देश इसके सदस्य हैं।

5. Multilateral Investment Guarantee Agency (MIGA)

1988 में विकसित की गयी इस संस्था के 181 सदस्य देश हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विकसशील देशों में Foreign Direct Investment यानि की विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को बढ़ावा देना है। ताकि ऐसे देशों के आर्थिक विकास में मदद मिल सके। और गरीबी को कम करके लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाया जा सके।

विश्व बैंक महत्वपूर्ण कार्य (Important Works of World Bank)

यह बैंक Low Interest Loan, Interest Free Credit और Grants provide करता है। यह बैंक education, health और infrastructure को सुधार करने पर फोकस करता है। यह अपने funds का इस्तेमाल देशों के finencial sector, agriculture और natural resources management को सुधार करने में भी करता है।

वर्ल्ड बैंक ग्रुप के राष्ट्रपति कौन हैं? (Who is the President of World Bank Group)

इसके 13वें प्रेसिडेंट David R. Malpass हैं, जिन्हें 9 अप्रैल 2019 को पांच साल के लिए चुना गया है। सवाल यह है, कि वर्ल्ड बैंक के पास इतना पैसा कहण से आता है। तो वर्ल्ड बैंक को विकास कार्यों के लिए जरूरी धन दो तरीकों से जुटाना पड़ता है। कुछ हिस्सा तो अमीर देशों की मदद से आता है। IBRD वित्तीय बाजारों में shares के business और investment करके भी धन जुटाता है। तो कहने का मतलब यह है कि वर्ल्ड बैंक जो है न वो पूरी दुनिया में बहुत बड़ा रोल प्ले करता है।

यह भी जानें: Research Paper कैसे Publish करें?

भारत के विकास में विश्व बैंक की भूमिका (Role of World Bank in India’s Development)

भारत के आर्थिक विकास की गति को तेज करने में विश्व बैंक ने देश की विभिन्न विकास परियोजनाओं में दीर्घकालीन पूंजी निवेश कर अभूतपूर्व योगदान दिया है। विभिन्न विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विश्व बैंक द्वारा दीर्घकालिक ऋण प्रदान किए गए हैं।

विश्व बैंक से सम्बन्धित प्रश्न और उनके उत्तर

1. विश्व बैंक से क्या आशय है?

उत्तर- विश्व बैंक (world bank) विशिष्ट संस्था है। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है।

2. विश्व बैंक के वर्तमान (2021) अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर- विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मालपास (David Malpass) है।

3. विश्व बैंक का पूरा नाम क्या है?

उत्तर- विश्व बैंक का पूरा नाम International Development Association (IDA) है। जो कि कम आय वाले देशों को Low Interest यानि कि No Interest पर लोन देता है।

4. वर्तमान में विश्व बैंक में कितने सदस्य देश हैं?

उत्तर- वर्तमान में विश्व बैंक में 189 देश सदस्य हैं।

5. विश्व बैंक की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- विश्व बैंक की स्थापना जुलाई 1944 को Bretton Woods, New Hampshire, United States में हुई थी।

6. विश्व बैंक का मुख्यालय कहां है?

उत्तर- विश्व बैंक का मुख्यालय Washington, D.C., United States में है।

7. विश्व बैंक कितने संस्थाओं का समूह है?

उत्तर- विश्व बैंक 5 संस्थाओं का समूह है।

Conclusion

आप लोंगों को बहुत ही अच्छा लगा होगा कि विश्व बैंक क्या है? विश्व बैंक से जुड़ी सारी जानकारियाँ हमने इस लेख में share करने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि यह लेख आप लोगों को पसंद आया होगा। और आपका ज्ञान बढ़ाने में आपकी मदद करेगा। आगे भी ऐसे ही जानकारियाँ लेने के लिए हमारी वेबसाइट पर visit करते रहें। यह लेख कैसा लगा comments box में लिखकर बतायें। आगे किस बारे में आप जानना चाहते हैं वो भी बतायें। धन्यवाद!

3 thoughts on “विश्व बैंक (World Bank) क्या है? पूरी जानकारी हिन्दी में”

Leave a Comment

x