दुनिया के सबसे बड़े YouTube Channel T-Series के बारें में पूरी जानकारी

यदि आपको भी म्यूजिक में दिलचस्पी है तो आपने भी T-Series का नाम तो जरूर सुना होगा। क्योंकि T-Series भारत की सबसे लोकप्रिय म्यूजिक कम्पनी में से एक है। ऐसे में आप भी इस म्यूजिक कम्पनी के बारे में जरूर जानना चाहतें होंगे। तो इसीलिए आज हम T-Series से जुड़ी (दुनिया के सबसे बड़े YouTube Channel T-Series के बारें में पूरी जानकारी) Amazing और Interesting लेकर आयें हैं, इसीलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

T-Series क्या है?

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड T-Series के रूप में बिज़नेस करती है। T-Series गुलशन कुमार की म्यूजिक कम्पनी है। जिसे उन्होंने 1983 में स्थापित किया था गुलशन कुमार T-Series म्यूजिक लेबल के founder होने के साथ-साथ बॉलीवुड मूवीज के प्रोडूसर भी रहें हैं। उन्हें अपने भजनों और भक्ति गीतों के लिए भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि T-Series के कम्पनी के इस नाम में T का मतलब त्रिशूल है। यानी इस कम्पनी का पूरा नाम त्रिशूल सीरीज (Trishul Series) है। क्योंकि गुलशन कुमार भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे और त्रिशूल भगवान शिव का हथियार होता है। इसी से प्रेरित होकर गुलशन कुमार ने अपनी कम्पनी का नाम T-Series रखा।

शुरुआत में यह म्यूजिक कम्पनी Indi Pop Music और Bollywood Music Sound Track के लिए जानी जाती थी। लेकिन साल 2014 से T-Series भारत का सबसे बड़ा Music Record Label बन चुका है। म्यूजिक लेबल के रूप में खास पहचान बनाने वाली यह कम्पनी एक फिल्म प्रोडक्शन कम्पनी भी है। जिसने Street Dancer 3d, Tanhaji, Kabir Singh, Saaho, Bharat, Ashiqui और Dil Hai Ki Manta Nahin जैसी कई सारी फ़िल्में produce की है। गुलशन कुमार जिन्होंने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बहुत खास पहचान बनायी। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर भारत की टॉप म्यूजिक कंपनी T-Series की न्यू रखी।

इसे भी पढ़ें:- एम्स (AIIMS) क्या है, एम्स से जुड़ी पूरी जानकारी

गुलशन कुमार के बारे में

गुलशन कुमार हमेशा से इतने सफल और संपन्न नहीं थे। बल्कि वह तो दिल्ली के एक साधारण परिवार में जन्में थे। और और फलों का जूस बेचा करते थे लेकिन उन्हें म्यूजिक का बहुत शौक था। और उन्हें बाजार के मांग की भी अच्छी समझ थी। उनकी इसी दूर दृष्टि ने T-Series को एक नयी पहचान दी 80 के दशक में म्यूजिक कैसेट्स का चलन बहुत ज्यादा नहीं था। इसीलिए हर किसी तक ये कैसेट्स नहीं पहुँच पाते थे। उस समय म्यूजिक रिकार्ड्स बिका करते थे। जिनका प्रोडक्शन बहुत ही लिमिटेड हुआ करता था। और वे बहुत महंगे भी हुआ करते थे।

इसीलिए हर किसी के पास उसकी पहुँच नहीं होती थी। इसकी तुलना में कैसेट्स कम कीमत में बन जाया करते थे। और उन्हें ट्रांसपोर्ट करना भी आसान था। इसीलिये market की जरूरत को समझते हुए गुलशन कुमार ने 1983 में T-Series नाम की म्यूजिक कम्पनी खोली। और ऑडियो कैसेट्स बेचने लगे। ऐसा करने से म्यूजिक लवर्स तक कम कीमत वाले कैसेट्स पहुँचने लगे। और इससे गुलशन कुमार को भी लाभ होने लगा। लेकिन उस समय कंपनी ओरिजिनल song की जगह पायरेटेड version बेचा करती थी।

T-Series का पहला Sound Track

इस कम्पनी का पहला ओरिजिनल sound track 1984 की फिल्म लल्लू राम (Lallu Ram) के लिए बना। इससे कम्पनी को कोई खास पहचान नहीं मिल पायी। लेकिन 1988 में Qayamat Se Qayamat Tak जैसी सुपरहिट मूवी आयी और उसके सुपरहिट्स song ने धूम मचाया। तब इस फिल्म का sound track रिलीज करने वाली T-Series को बहुत लाभ हुआ और अपनी खास पहचान भी मिलने लगी।

1990 में आयी फिल्म Aashiqui के साथ गुलशन कुमार की कम्पनी ने ऊँचाइयों को छूना शुरू कर दिया। इस फिल्म के प्रोडूसर गुलशन कुमार और मुकेश भट्ट थे इस फिल्म के गाने की 20 मिलियन यूनिट्स बिकी थी। जिसने T-Series को भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास जगह भी दिला दी इसके बाद इस कम्पनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। और बुलंदियों की ओर बढ़ती चली गयी। लेकिन यह सफर उस वक्त थम गया। जब केवल 41 साल की उम्र में गुलशन कुमार का मर्डर कर दिया गया। जिसका कारण भी उनकी सफलता को ही बताया गया।

गुलशन कुमार की मौत के बाद

गुलशन कुमार के चले जाने के बाद कृष्ण कुमार और बेटे भूषण कुमार ने T-Series को संभाला। और समय की मांग को समझते हुए इसमें कि नये बदलाव किये। भूषण कुमार ने T-Series का youtube चैनल शुरू किया। जो आज most viewed और subscribed चैनल बन चुका है।

YouTube पर T-Series के बहुत से चैनल हैं जिसमें 29 चैनल्स शामिल हैं। इन चैनल्स पर हिंदी भाषा के अलावां इंग्लिश और स्पेनिश भाषा में भी कन्टेंट डाला जाता है। T-Series के कई ऐसे चैनल्स भी हैं। जिनमें पंजाबी, उर्दू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, राजस्थानी, मराठी और भोजपुरी भाषा में कॉन्टेंट मिलता है।

इसे भी पढ़ें:- विश्व बैंक (World Bank) क्या है? पूरी जानकारी हिन्दी में

Final Words

तो दोस्तों अब आपके पास भारत की टॉप 10 म्यूजिक कम्पनी में अपनी जगह बनाने वाली म्यूजिक कम्पनी T-Series और नंबर 1 YouTube Channel T-Series से जुड़े Amazing जानकारियाँ आ चुकी हैं। हमें उम्मीद है की यह जानकारी आप लोंगों को पसंद आई होगी। और आगे बभी ऐसे ही जानकारियाँ लेने के लिए आप हमारे वेबसाइट को visit करते रहिए। धन्यवाद!

Leave a Comment

x