Height Kaise Badhaye – हाइट कैसे बढ़ाये पूरी जानकारी हिन्दी में

हम मनुष्य भी उन मनुष्यों को देखकर आकर्षित होतें हैं। जो दिखने में सुन्दर और मनमोहक होतें हैं। या फिर जब उनकी कोई अदा हमें पसंद आ जाती है। सुन्दरता को कई पैमानों में मापा जाता है। और लम्बाई (Height) उन्हीं में से एक है। लड़का हो लड़की हर कोई अच्छी हाइट चाहता है। हाइट (Height) आपके व्यक्तित्व को निखारने का काम करती है। अच्छी हाइट पाने के लिए बच्चे हों या बड़े सभी लोग उत्सुक रहतें हैं। तो आज के इस लेख में हम जानेंगे Height Kaise Badhaye – हाइट कैसे बढ़ाये पूरी जानकारी हिन्दी में इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Height Kaise Badhaye – हाइट कैसे बढ़ाये

भारत में महिलाओं की औसत लम्बाई 5 फिट और पुरूषों की औसत लम्बाई 5 फिट 5 इंच मानी गयी है। जहाँ लड़कों की लम्बाई लगभग 25 वर्ष तक बढ़ सकती है। वहीँ लडकियों की लम्बाई करीब 21 वर्षों तक बढ़ सकती है। दरअसल ह्यूमन ग्रोथ के साथ लम्बाई भी बढ़ती जाती है। कुछ लोग ऐसे होतें हैं जिनकी लम्बाई बहुत अच्छी होती है। लेकिन बहुत से लोग इस कोशिश में लगे रहतें हैं कि आखिर किसी भी तरीके से वो अपनी लम्बाई को बढ़ा सकें। और इसी चिंता में लोग अपने शरीर की लम्बाई को बढाने के लिए तरह तरह के उपाय ढूंढ़ते रहतें हैं। और कभी कभी तो तरह तरह की दवाइयों का सेवन भी करतें हैं। जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। लेकिन इस समस्या का हल बहुत ही साधारण सा है। जिसका हल हम आज के इस लेख में Height Kaise Badhaye – हाइट कैसे बढ़ाये पूरी जानकारी बतायेंगे।

हाइट (Height) कम होने कारण होने वाली समस्यायें

आज के जमाने के लोगों का मानना है कि किसी भी व्यक्ति की लम्बी उसकी पर्सनालिटी में चार चाँद लगा देती है। अच्छी लम्बाई शरीर की कई कमजोरियों को ही छुपा देती है। जैसे किसी व्यक्ति का वजन ज्यादा है। लेकिन उसकी हाइट (Height) कम है तो वह लोगों की नज़रों में मोटा दिखाई देने लगता है। वहीं यदि कोई व्यक्ति लम्बा है और उसका वजन भी ज्यादा है तब भी वह मोटा नहीं दिखाई देता है। और उसकी पर्सनालिटी भी बहुत फिट दिखती है। बहुत से लोग कम हाइट होने की वजह से अपना करियर नहीं बना पातें हैं। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग पुलिस विभाग या आर्मी विभाग से जुड़ना चाहतें हैं। पर उनकी लम्बाई (Height) कम है। तो थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

क्योंकि वहां पर भी ज्यादा हाइट (Height) वालों को ही सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। कई बार तो खुद के दोस्त भी लम्बाई कम होने पर मजाक बनातें हैं। जिसके कारण कम कद वालों के मन में हीन भावना आ जाती है। लड़कियों की कम Height होने की वजह से भी उनके विवाह में देरी होती है। आजकल बहुत से लडकों को छोटे कद की लड़की से नहीं बल्कि उनके बराबर हाइट की लड़कियों से विवाह करने का जूनून सवार है। इस तरह बहुत सी ऐसी समस्यायें हैं जो कम हाइट वाले लोगों को जीवन भर झेलनी पड़तीं हैं। यहाँ पर तो हमने बहुत ही कम समस्याओं का जिक्र किया है।

हाइट (Height) न बढ़ने या कम होने की क्या कारण हैं?

हम मनुष्यों का जो शरीर होता है, वह जन्म के बाद से धीरे धीरे बढ़ता जाता है। और एक समय ऐसा भी आता है कि हमारे शरीर के कुछ अंगो की वृद्धि रूक जाती है। उनमें से एक हमारी हाइट का बढ़ना भी होता है। जो की एक निश्चित उम्र तक ही बढ़ती है। और उसके बाद यह प्रोसेस रूक जाता है। हमारे शरीर में लम्बाई बढ़ने के लिए मानव विकास हार्मोन (Human Growth Hormone) का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जो पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) से निकलता है। यदि किसी कारण से इस हॉर्मोन में कमी आ जाती है। तो इसका हमारे शरीर की लम्बाई (Height) पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: 5 Ways to Improve Your Eyesight Naturally in Hindi

Human Growth Hormone में कमी होने का कारण हमारे गलत खान पान और बिगड़ी जीवन शैली की वजह से है। जैसे – भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी, शारीरिक गतिविधियों से परहेज, कम उम्र में ही जिम जाकर वजन उठाना और बचपन में किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होना। इसके अलावां अनुवांशिकता (Heredity) एक और वजह है। जिसके कारण हाइट नहीं बढ़ती है। हमारी हाइट कुछ हद तक जींस पर भी निर्भर करती है।

यदि किसी के वंश या परिजनों का कद भी छोटा है। तो हो सकता है कि उनके बच्चों का कद भी छोटा हो। हालाँकि ऐसा हर केश में नहीं होता है। लेकिन ऐसा होने की आशंका ज्यादा रहती है। यदि बात अनुवांशिकता (Heredity) की है। तो इस पर हमारा कोई बस नहीं चलता है। लेकिन अगर बात गलत खान पान और बिगड़ी जीवन शैली की है। तो हम अच्छी आदतें अपनाकर इसे बदल सकतें हैं। जिससे हमारी Height में जो रूकावटें हैं वो नहीं आतीं हैं।

Height Kaise Badhaye – हाइट कैसे बढ़ाये

अपनी हाइट (Height) बढ़ाने के लिए हमें कुछ खास बातों पर ध्यान देना होगा और इसे अपने जीवन में भी अपनाना होगा। तभी आप अपने Height को बढ़ा सकतें हैं। तो चलिये उन तरीकों के बारे में जान लेतें हैं, जो आपकी हाइट बढ़ाने में सहायक होतें हैं।

Height Kaise Badhaye Tips

1. Height बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन खायें

स्वादिष्ट एवं पौष्टिक आहार मानव विकास में अहम् भूमिका निभाता है। और स्वस्थ रहने के लिए सन्तुलित खान पान सबसे जादा जरूरी होता है। इससे हमारे शरीर को सभी पोषक तत्व जैसे – कैल्शियम (Calcium), प्रोटीन (Protein), मिनरल (Mineral) आदि पोषक तत्त्व मिलतें हैं। यदि आप एक अच्छी हाइट (Height) चाहतें हैं। तो जंक फूड (Junk Food) से दूर रहें। कार्बोनेट युक्त पेय पदार्थ जैसे कि कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा से दूर रहें तेल में तली हुई खाद्य सामग्री और अत्यधिक मीठी चीजो से भी आपको परहेज करना होगा।

ये सभी हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालतें हैं। स्वास्थ्य विकास के लिए पनीर, सोयाबीन, अंडा, मछली, मूंगफली, हरी सब्जियाँ, दूध, फल इत्यादि का सेवन करना अच्छा होता है। खाने के अलावां पानी भी भरपूर मात्रा में पियें। जो हमारी प्यास बुझाने के साथ-साथ हमारी शरीर को हाइड्रेट भी रखती है। हमारे शारीरिक विकास के लिए पानी बहुत ही जरूरी है। इससे शरीर के सभी अंग ठीक से काम कर पातें हैं। और इसीलिए दिन में कम से कम 5 से 6 लीटर पानी जरूर पियें।

2. Height बढ़ाने के लिए खेल-कूद और Exercsie करें

खेल-कूद और Exercsie भी Height बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं। अगर आप रोजाना Height बढ़ाने वाले Exercsies करतें हैं। जैसे – लटकाना, कूदना, दौड़ लगाना आदि। तो इस तरीके से आपको अपनी हाइट (Height) को बढ़ाने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी। खेल कूद के रूप में खुद को शारीरिक रूप से सेहतमंद भी रखना बहुत जरूरी है। यह लम्बा होने का प्राकृतिक तरीका है। टेनिश, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल जैसे खेल खेलने से शरीर एक्टिव होता है। और विकास अच्छे से होता है। इसके अलावां स्विमिंग और साइकिलिंग करने से भी शरीर धीरे धीरे वृद्धि होने लगती है।

3. Height बढ़ाने के लिए योग का सहारा लें

भारतीय संस्कृति में योग को वरदान माना गया है। कहा जाता है, कि योग किसी भी तरह की बीमारी या समस्या को ठीक किया जा सकता है। हाइट बढ़ाने के लिए कुछ विशेष योग हैं, जो हाइट बढ़ाने वाले हॉर्मोन को एक्टिव कर देतें हैं। जैसे – त्रिकोणासन, भुजंगासन, ताड़ासन, वीरभद्रासन, शीर्षासन और सूर्य नमस्कार करने से मांसपेशियां मजबूत होतीं हैं। और शरीर का पोस्चर सही आकार में आ जाता है। तो आप Height बढ़ाने के लिए योगासन का सहारा ले सकतें हैं।

4. Height बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लें

शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए सन्तुलित भोजन योग, व्यायाम और खेल कूद के साथ साथ भरपूर नींद भी जरूरी है। जिस तरह की हमारी दिनचर्या है इसमें हम कभी भी पर्याप्त नींद नहीं ले पातें हैं। और जब सोने जातें हैं, तब दुनिया भर के तनाव हमारे दिमाग में होतें हैं। इसी कारण से हमारे ग्रोथ हॉर्मोन प्रभावित होते हैं। और हमारी हाइट बढ़ना (Height Growth) रूक जाती है।

यह भी पढ़ें:- शरीर और दिमाग पर नियंत्रण कैसे करें पूरी जानकरी

ऐसा माना जाता है, कि जब हम गहरी नींद में होतें हैं तो उस समय हमारे शरीर में ह्यूमन ग्रोथ हॉर्मोन (Human Growth Hormone) प्राकृतिक तरीके से उत्पन्न होतें हैं। इसके साथ ही हमारे शरीर में जो ऊतक (Tissue) होतें हैं वह पुनः उत्पन्न होतें हैं। जो हमारे शरीर की हाइट बढ़ाने में काफी ज्यादा सहायक होतें हैं। इसीलिए हमें प्रतिदिन शांत वातावरण में बिना किसी तनाव के 8 से 10 घन्टे तक सोना चाहिए। जिससे की शरीर को पूरी तरह से आराम मिल सके।

5. Height बढ़ाने के लिए Correct Posture बनाये रखें

आपने अक्सर देखा होगा कि ज्यादातर लोग हमेशा गलत तरीके से बैठतें हैं। यानि झुककर बैठतें हैं। जो कि बिल्कुल गलत है। ज्यादातर स्कूल के बच्चे स्कूल डेस्क पर हमेशा झुककर बैठतें हैं। जो कि Height ना  बढ़ने का एक कारण है। इसीलिए बच्चों को शुरू से ही सही तरीके से उठना बैठना और चलना सिखाना चाहिए। न सिर्फ बच्चों को ही बल्कि हर किसी का Posture चलते या बैठते समय एकदम सही होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: एक बार पढ़ा हुआ हेमेशा के लिए याद रखने के 5 आसान तरीके

जब भी कुर्सी पर बैठें तो सीधा होकर बैठें और कभी भी झुककर ना चलें झुककर बैठने या चलने से पीठ की हड्डी पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है। और यदि आपका Posture सही होगा तो रीढ़ की हड्डी सही होगी। और कमर मजबूत होगी तो लम्बाई (Height) बढ़ने में आसानी होती है। इन सभी आदतों के अलावां गलत दवाइयों और शराब का सेवन करने से बचें। इनका सेवन करने से हमारा इम्यून सिस्टम गड़बड़ा जाता है। और पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही ये हमारे ग्रोथ हॉर्मोन को भी प्रभावित करतें हैं।

Conclusion

अब आप जान गये होंगे कि Height Kaise Badhaye – हाइट कैसे बढ़ाये। बस जरूरत है तो छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की। और अपनी दिनचर्या को बेहतर और सन्तुलित बनाने की। यदि आप भी अपनी हाइट (Height) को लेकर परेशान हैं इस लेख में बतायी गयी बातों पर एक बार अमल करके देखिये। और हमें अपना अनुभव कमेंट्स बॉक्स में लिखकर जरूर बताइये। इसी के साथ जो हमें मिला है हमें उतने में ही संतुष्ट रहना चाहिए। यदि आपकी हाइट बढ़ती है तो बहुत अच्छी बात है। यदि नहीं बढ़ती है तो कोई अफसोस की बात नहीं है।

क्योंकि दुनिया के नजरिये में शायद यह महत्वपूर्ण हो सकता है। लेकिन महत्वपूर्ण यह होता है कि आपके नजरिये में क्या है। इसीलिए आप अपना नजरिया बदल सकतें हैं। क्योंकि आप जो भी हैं जैसे भी हैं आप में बहुत सारी खूबियाँ हैं। आपके पास बहुत सारी अच्छी चीजे हैं जिन पर आप फोकस कर सकतें हैं। और तो आप कोशिश करते रहिये निराश न हों। इसी के साथ मेरी तरफ से आप सभी को ढेर सारी शुभकामनायें। धन्यवाद!

Leave a Comment

x