English Writing Skill को कैसे Improve करें? पूरी जानकारी

अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है, जो सभी जगहों पर काम आती है और उसका उपयोग हम सभी करतें भी हैं। लेकिन उचित Writing के प्रति जागरूक नहीं होने की वजह से बहुत से लोगों को सही तरीके से English Language का उपयोग करने में समस्यायें आती हैं। जो लम्बे समय तक बनी रहतीं हैं। यह English Writing से जुड़ी समस्या तभी दूर हो सकती है, जब सही तरीके से आप इसमें लागातार प्रयास करतें रहें। ऐसे में यदि आप भी अपने English Writing Skill को सुधारना चाहतें हैं, तो यह लेख आपके लिए है क्योंकि इस लेख हम आपको English Writing Skill Improve करने के साधरण, आसान और प्रभावी तरीके बताने वालें हैं इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

11 Tips To Improve Your English Writing Skill

1. लिखने से पहले उद्देश्य को क्लियर करें

यदि आपके दिमाग में टॉपिक और कान्सेप्ट क्लियर होगा कि आप क्या और कैसे लिखना चाहतें हैं। तभी आप सही English Writing कर सकतें हैं। इसलिए सबसे पहले अपने दिमाग से भ्रम को दूर कीजिये। और जब लिखने का कुच्छ क्लियर उद्देश्य समझ आ जाये तभी लिखना शुरू कीजिये।

2. ज्यादा से ज्यादा पढ़िए

आप सोच रहें होंगे कि English Writing में Reading की बात कहाँ से आ गयी। लेकिन English Writing Skill को सुधारने के लिए सबसे पहले आपको Reading ही करनी होगी। ऐसा करने से आपकी Vocabulary, Grammer, Sentence और Structure में सुधार होंगे। इसलिए लिखने से पहले खूब सारा पढ़िए और पढ़ते समय अपना पूरा फोकस उसी में लगाकर रखिये।

3. Dictionary की मदद लीजिये

जब भी आप किसी टॉपिक पर English Writing करने बैठिये तो आप अपने पास Dictionary भी रख लीजिये। ताकि आप उसमें किसी भी Word को ढूंढ़ पायें और उसका Meaning देख पायें। ऐसा करने से आपकी English Writing में सुधार दिखने लगेगा भले ही Dictionary का उपयोग करना आपको पुराना विकल्प लग सकता है। लेकिन English Writing Improvement में यह आज भी उतना ही प्रभावी है।

यह भी पढ़ें: CCNA (Cisco Certified Network Associate) कोर्स क्या है?

4. Grammer पर ध्यान दीजिये

Writing, Speaking की तुलना में ज्यादा फॉर्मल और संरचनात्मक होती है। इसीलिए एक अच्छी English Writing के लिए आपकी Grammer का सही होना ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसलिए English Writing Skill Improve करने के लिए Grammer को भी अपने साथ लेकर चलिये और इसमें Grammer का अभ्यास आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है।

5. Spellings को जरूर Check कीजिये

भले ही आप किसी इंट्रेस्टिंग टॉपिक पर लिख रहें हों लेकिन उसमें Spellings Mistakes हों तो आपका लिखा हुआ किसी काम का नहीं रहेगा। इसलिए शुरूआती स्तर पर spellings लिखने से पहले और लिखने के बाद भी उसे जरूर check कीजिये। ऐसा करते रहने से आपकी Spellings Mistakes कम होती जायेंगी।

6. डायरी मेन्टेन कीजिये

यदि आप रोजाना अभ्यास करना चाहतें हैं, जो English Writing Skill Improve करने के लिए जरूरी भी है। तो आप एक डायरी मेन्टेन कीजिये जिसमें आपने रोजाना के एक्टिविटी को English Language में लिखिए ऐसा रोज करने से आपको लिखने की आदत बनेगी। और जहाँ आपको कोई word या exprssion नहीं मिल रहा होगा। वहां आप अपने आप Dictionary या Internet की मदद ले लेंगे। इस तरीके से आप रोज सीखते जायेंगे और पहले से बेहतर करते जायेंगे।

7. Filler Words और Phrases को Avoid कीजिये

कुछ वर्ड्स ऐसे होतें हैं, जो Writing में कोई योगदान नहीं दे रहे होतें हैं। फिर भी वह हर बार हमारी Writing में दिखाई देतें हैं। ऐसे Filler Words और Phrases को Avoid कीजिये। इसके अलावां अपनी भाषा को Simple और Direct रखने की कोशिश कीजिये और Simple Sentences बनाइये।

8. Paragraphs को Organize करना सीखें

English Writing Skill Improve करने के लिए आप Paragraph Orgnaize करना शुरू कीजिये। यानि उस Paragraph में टॉपिक वाक्य आये जिसमें आप यह बतायें कि आज आप किस बारे में बताने वाले हैं। इसके बाद Supporting Sentences आये जो उस टॉपिक के बारे में ज्यादा जानकारी प्रदान करे और अंत Conclusion आये जो उस टॉपिक का सारांश हो।

इसे भी पढ़ें: बीएससी आईटी (B.Sc IT) क्या है?

9. जो आपने लिखा है उसे ध्यान से पढ़ें

एक बार किसी टॉपिक पर लिखने के बाद आप उसे जोर जोर से पढ़कर देखिये ताकि आपको पता चले कि आपका जो लिखा है उसका फ्लो स्मूथ है या नहीं। क्या आप उसे आसानी से एक फ्लो में पढ़ पा रहें हैं या कई जगह पर complex sentences की वजह से अटक रहें हैं। या कोई sentence इतना लम्बा है कि आपको उसे कई ब्रेक देकर पढ़ना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को ठीक कीजिये और फिर से अपनी English Writing को पढ़कर देखिये। ऐसा करने से आपको अपना  English Writing Pattern समझ में आ जायेगा और उसमें क्या बदलाव जरूरी है। यह भी आप समझ जायेंगे।

10. Feedback जरूर लीजिये

यदि आप रोज किसी न किसी टॉपिक पर English में कुछ न कुछ लिखते रहेंगे। लेकिन किसी को पढ़ाएंगे नहीं तो आपको कैसे पता चलेगा कि आप कैसा लिख रहें हैं। क्या यह पूरी तरह सही है। इसमें और क्या जोड़ा जा सकता है। और इसमें आगे कैसे बढ़ा जाये तो इन सभी सवालों के सही जवाब को पाने के लिए ऐसे व्यक्ति को अपनी writing दिखाइए। जो अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान रखता हो और आपको Critisize किये बिना helpful way में सही सुझाव दे सकता हो।

11. Practice कीजिये

कुछ भी नया सीखना हो या किसी सीखे हुए काम में आपको सुधार लाना हो इसके लिए अभ्यास (Practice) करना एक बेहतर तरीका है। और जब आपको English Writing Skill Improve करनी हो तो प्रैक्टिस के दौरान पहले आप अपनी कमजोरियों का पता लगायेंगे। और फिर उन्हें ठीक कर लेंगे इस तरह आप जितना लिखेंगे उतना ही बेहतर आप परफॉर्म कर पायेंगे।

इसे भी पढ़ें: Exam Paper में तेज लिखने का सबसे बेहतर तरीका

इसके साथ ही एक और विकल्प है यदि आप सोशल मीडिया पर अपना बहुत सारा समय इन्वेस्ट करतें हैं, तो वहां पर भी आप Facebook, Instagram पर बहुत सारे groups को join कर सकतें हैं। जो आपको English Writing और English Learning में आपकी मदद कर सकतें हैं। वहां पर आप कम्यूनिकेट कर सकतें हैं वहां लोग आपकी मदद करेंगे। ये ऐसा नहीं वैसा होना चाहिए। तो बहुत से लोग आपकी ही तरह सीखना चाहतें हैं। यह एक विकल्प हो सकता है जिसे आप अप्लाई कर सकतें हैं।

Conclusion

दोस्तों इस लेख में जो आपको टिप्स बतायें गयें हैं आप उन्हें use करके English Writing Skill को Improve कर सकतें हैं। इसी बात पर आप कोशिश कीजिये भले ही टूटी फूटी English क्यों न हो कमेंट्स बॉक्स में लिखकर व्यक्त कीजिये। यह लेख आपको कैसा लगा और कौन सी बात आपको अच्छी लगी। साथ ही साथ ऐसे ही जानकारियों के लिए हमारे वेबसाइट www.gyaninfo.com को रोजाना visit करतें रहें। धन्यवाद!

Leave a Comment

x