बुरी आदतों को दूर करने के 8 टिप्स (8 Tips to Improve Bad Habit)

हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि क्या करना अच्छा होता है। और क्या करना बुरा होता है। यानी हमें बचपन से ही अच्छी आदतें सिखायी जाती हैं। और बुरी आदतों से दूर रहने के लिए कहा जाता है। लेकिन फिर भी बड़े होने के साथ-साथ जैसे-जैसे चीजों को हम करीब से देखतें और समझतें हैं। वैसे-वैसे कभी अनजाने में और कभी जानबूझकर कई बुरी आदतें (Bad Habit) हमारी व्यक्तित्व (personality) का हिस्सा बन जाती हैं। और ये बुरी आदतें कुछ भी हो सकती हैं जैसे- देर तक सोना, टीवी के सामने बैठकर खाना खाना,समय पर काम पूरा नहीं करना, या फिर Smoking, Drinking जैसी और भी बुरी आदतें तो ये बुरी आदतें हमें कब लग जाती हैं। इस लेख में हम जानेंगे बुरी आदतों को दूर करने के 8 टिप्स (8 Tips to Improve Bad Habit)

इसका तो हमें पता ही नहीं चलता है। लेकिन जब हम इन बुरी आदतों से पीछा छुड़ाने की कोशिश करतें हैं। तो ये ना बहुत ही मुश्किल काम हो जाता है। ऐसे में किसी ऐसे दोस्त की जरूरत महसूस होती है। जो हमें सही Guidance दे सके और आगे बुरी आदतों को दूर करने के लिए हमारी मदद कर सके। इसलिए आज के इस लेख में हम वे Guidance बताने वाले हैं। जो आपकी बुरी आदतों को दूर करने में मददगार साबित होगा।

किसी न किसी को कोई ना कोई बुरी आदत होती है। आप अकेले नहीं है हम आपके साथ हैं। लेकिन अच्छी चीज की शुरूआत के लिए आपको हमारे साथ एक कदम और बढ़ाना होगा। तो आइये जानते हैं कि बुरी आदतों को छोड़ने के लिए क्या-क्या किया जाना चाहिए।

बुरी आदतों (Bad Habit) को दूर करने के 8 Tips

देर तक टीवी देखना,नाखून चबाना यहाँ वहाँ जूते चप्पल खोलना और कमरे में चीजें फैलाकर रखने जैसी बुरी आदतें सुनने में बहुत ही Funny लगती हैं। लेकिन ये आपकी व्यक्तित्व में नकारात्मक बिंदु को बढ़ाती हैं। इसलिए इन्हें मामूली समझने की भूल बिल्कुल भी ना करें। और बहुत ज्यादा मीठा खाना Over Reading करना, और Junk Food खाने जैसी आदतें आपके शरीर को काफी ज्यादे नुकसान पहुँचाती हैं।

इसके अलावां Smoking, Drinking, Drugs और Porn जैसी बुरी आदतों की बात करें। तो इन्हें दूर करने के लिए आपका दिमागी रूप से मजबूत होना सबसे जरूरी है। क्योंकि एक मजबूत दिमाग के बिना आप ऐसी बुरी आदतों (Improve Bad Habit) से पीछा नहीं छुड़ा सकतें। इसलिए इन स्टेप्स को समझिए और अनुसरण करने की कोशिश कीजिए।

1. स्वीकार कीजिए

जी हाँ सबसे पहले यह स्वीकार कीजिए कि मुझे यह बुरी आदत है। क्योंकि किसी भी समस्या का उपाय ढूढ़ने से पहले यह जानना बहुत जरूरी होता है। कि समस्या क्या है? ऐसा ही बुरी आदतों के मामले में भी लागू होता है। आपको जो भी बुरी आदत है इन सारी आदतों में से एक हो या फिर कोई और बुरी आदत हो उसे सबसे पहले स्वीकार कीजिए। कि हाँ मुझे यह बुरी आदत है और मैं इसे छोड़ना चाहता हूँ। जैसे ही आप इस बात को स्वीकारेंगे आपका दिमाग इस बुरी आदत को दूर करने के लिए तैयार होने लगेगा। और बुरी आदत को दूर करने के लिए इस काम की शुरुआत हो जाएगी।

2. फाइन लगाने के लिये तैयार हो जाइए

यह शब्द सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन यह आपको करना होगा। अगर आप वास्तव में बुरी आदत को दूर करना चाहतें हैं। तो आपको खुद पर ही फाइन लगाना होगा यानी काम शुरू होने के बाद जब भी आपका मन बुरी आदतों को दोहराने का करेगा। तो आपको अपने आप से इमानदार रहना होगा। आप चाहे तो इसमे किसी फैमिली मेम्बर या दोस्त की मदद भी ले सकतें हैं। ताकि जैसे ही आप बुरी आदतों की तरफ बढ़ने लगे। आपका दोस्त आप पर फाइन लगाएगा। जो की एक फिक्स अमाउंट होगा। और वह अमाउंट हर बार आपके दोस्त को ही मिलेगा। ऐसा करने पर आपका दिमाग इस आदत से दूर रहने की कोशिश तेज कर देगा। क्योंकि फाइन देना किसे पसंद आता है।

3. आप खुद को इनाम भी दे सकतें हैं

जितना असर सजा का होता है। उतना ही असर इनाम का हो सकता है। आपम चाहें तो हर दिन बुरी आदत से दूरी बनाने पर खुद को इनाम भी दे सकतें हैं। जो आपकी कोई पसंदीदा चीज हो सकती है। और एक फिक्स अमाउंट भी हो सकता है। सुनने में यह सब भले ही बच्चों का खेल लगे। लेकिन यह वास्तव में कम करता है इसलिए 21 दिन तक यह प्रयोग जरूर करें।

4. बुरी आदतों के स्रोतों से दूरी बनायें

अब जब आप तैयार हो ही गये हैं, कि बुरी आदत को अलविदा करने के लिए तो पूरी तरह से जुट जाइये। और इसके लिये अगला स्टेप उन स्रोतों को पहचानना है। जो आपको बुरी आदतों की तरफ बार-बार लेकर जातें हैं। उन्हें याद कीजिये वे कोई समूह हो या फिर कोई स्थान, व्यक्ति, मानसिक तनाव भी हो सकता है। तो आपकी बुरी आदत का जो स्रोत हो उससे दूरी बनाइये। और तब तक उस स्रोत से दूर ही रहिए। जब तक आप इस बुरी आदत से पीछा न छुड़ा लें और जहाँ तक stress और diprssion का सवाल है। तो इससे बचने का सबसे आसान रास्ता है। बाहर निकलना, लोगों से मिलना, अच्छा खाना और मनपसंद काम करना।

5. जल्दीबाजी ना करें

अक्सर होता है की काम लेने के बाद उसमे जितने के लिए हड़बड़ी करने लगतें हैं, धैर्य खो देतें हैं और वापिस उसी बुरी आदत को अपनाने में लग जातें हैं। ऐसा बिल्कुल भी ना करे क्योंकि बुरी आदतें अपनाने में हमें जितना समय नहीं लगता। उससे कहीं ज्यादा उसे छोड़ने में लग जाता है। और जब आपने ठान ही लिया है। कि इस बुरी आदत को खुद से दूर करके रहेंगे तो फिर आप जल्दीबाजी न करे। और step by step आगे बढ़तें रहें।

6. रिसर्च करें

बुरी आदत को छोड़ने का task लेने से पहले थोड़ी रिसर्च भी जरूरी है। भले ही आप तुरन्त अपनी बुरी आदतों को छोड़ देना चाहतें हैं। अभी तुरन्त कि ठीक मैं यह बुरी आदत नहीं करूँगा। लेकिन इस task का हिस्सा बनने से पहले थोड़ी रिसर्च कीजिए। खुद से जरा पूछिए कि इस बुरी आदत को अपनाने के कारण क्या रहे थे। आपको इस बुरी आदत में क्या अच्छा लगा? इसे दोहराकर आपको क्या अच्छा लगता है? और आपको क्या नुकसान हो रहे हैं? जो अब आप इसे छोड़ना चाह रहे हैं पूरा analysis कीजिए। खुद से इतने सारे सवाल करने के बाद आपके पास अपनी बुरी आदत के एकदम क्लियर विज़न होगा। इसीलिए इसे छोड़ने और वापस कभी न अपनाने की तैयारी भी बहुत मजबूत हो जायेगी।

इसे भी पढ़े :Exam Paper में तेज लिखने का सबसे बेहतर तरीका

7. खुद पर विश्वास रखें

यह बहुत जरूरी है कि आप खुद पर यकीन बनाये रखिये यह हर स्थिति में कम करता है। बुरी आदत को दूर करना मुमकिन जरूर है। लेकिन यह एक time taking task है इस task के दौरान बहुत बार आप जीत महसूस करेंगे। और बहुत बार आपको लगेगा की आप फेल हो गये हैं। और आपको लगेगा कि आपसे तो ये बिल्कुल भी नहीं होगा। लेकिन आपको खुद पर यकीन बनाये रखना होगा। कि हाँ मैं कर सकता हूँ आपको खुद को Inspire करना होगा, खुद पर विश्वास बनाये रखना होगा। कि आप ये कर लेंगे भले ही आप कई बार कोशिश करने के बाद बुरी आदतों को दोहरा दें। तब भी aware रहें खुद को critisize ना करें। और खुद के वो दोस्त बनें जो आपको संभाल सके और guide कर सके।

8. खुद को अच्छी आदतों से Replace कीजिए

जी हाँ बुरी आदत को छोड़ने के लिए यदि आपने इतनी सारी चीजें कर लीं हैं। तो अब समय आता replace करने का। उसके जगह कोई अच्छी आदत विकसित कर लेंगे। तो आपके लिए यह काम पूरा करना आसान हो जायेगा। उदाहरण के लिए – किसी party में आपको ड्रिंक करने के लिए मिलता है जो आपकी बुरी आदत है। तो आब इस स्थिति में आप कैसे खुद को नियंत्रित करेंगे। अगर आप वाकई बुरी आदत के छोड़ने के task को पूरा करना चाहेंगे। तो या तो उस party में नहीं जायेंगे। और यदि जाना बहुत जरूरी है गाड़ी नहीं चल रही है, इसके बिना तो आप एक माकटेल लेंगें। और और अपने अच्छे दोस्तों के साथ party enjoy करने पर ध्यान देंगे। बजाय उन दोस्तों के साथ ड्रिंक करके जो कि आपको ऐसा करने के लिए उकसातें हैं।

इसे एक और उदाहरण से समझ सकतें हैं मान लीजिए कि आपको रात में कुछ मीठा खाने की आदत है। जो आपके लिए बहुत नुकसानदायक भी है। आप इसे छोड़ना भी चाहतें हैं। तो ऐसे में आप अपने पास एक से दो बिस्किट या चोकलेट के टुकड़े लेकर सो जाइये। जिसे आप इच्छा होने पर खा सकें और खुद पर नियंत्रण बना सकें। बजाय इसके कि आप किचेन में जाकर यहाँ वहाँ कुछ ढूंढ़ते रहें और फिर ढेर सारा मीठा खाकर संतुष्ट हो जाएँ।

ऐसा करने से आप ज्यादा मीठा खाने से बचेंगे और जब थोड़ा आपके आस-पास ही रहेगा। तो आप किचेन तक नहीं जायेंगे। इससे नुकसान तो हो रहा है। लेकिन निरंतर कम है लेकिन एकदम से कोई भी stop नहीं की जा सकती है। धीरे-धीरे आप अपने मंजिल तक पहुँच सकतें हैं आदत एक लूप में चलती है। यानी हम हमेशा उसे दोहराते रहतें हैं ऐसे में ब्रेक करने में समय भी थोड़ा ज्यादा लगेगा ना इसीलिए हिम्मत बनाये रखिये। खुद के साथ यह चैलेंजिंग खेल खेलें जिसमें जीत आप ही की हो।

बहुत कोशिश करने के बाद आप इससे बाहर नहीं निकल पायें। तो प्रोफेशनल मदद लेने में बिल्कुल भी घबरायें नहीं। सोचिए आजकल इतने सारे लोग हैं इतने सारे विकल्प हैं हमारी मदद के लिये लेकिन फिर भी हम अकेले ही जूझ रहे होते हैं। क्या दुनिया में कोई किसी की मदद लेके आगे नहीं बढ़ा है। सबने एक दूसरे की मदद ली है। तो कभी आप अपने आपको बिल्कुल भी अकेला न महसूस करें। अगर आपको मदद लेनी है तो आप किसी की भी मदद ले सकतें हैं। बहुत सारे ऐसे प्लाफोर्म हैं,और बहुत सारे ऐसे विकल्प हैं तो please आप इस खेल को जीत सकतें हैं। और आप अकेले बिल्कुल नहीं हैं ये बात हमेशा दोहराइए।

इसे भी पढ़े :- शरीर और दिमाग पर नियंत्रण कैसे करें पूरी जानकरी हिंदी में

Conclusion

हमें पूरी उम्मीद है की आप आसानी से अपनी बुरी आदत को दूर कर सकेंगे। यह लेख आपके लिए एक दोस्त की तरह मदद करेगा। तो आगे भी आपको ऐसी जानकारियाँ मिलती रहेंगी। लेकिन इस जानकारी से सिखाया है। आपको लगा है की आप वाकई में आप काम करने वाले हैं। आपको लगा है कि कोई और है जिसे जरूरत है इस जानकारी की इस बातों की तो please इस लेख को जरूर share करें। साथ ही कैसा लगा यह लेख और आप इसके बारे में क्या सोचते हैं। cooment box में जरूर लिखकर बतायें। मुलाकात होगी अगले लेख में तब तक अपने सवाल हमें लिखकर भेजते रहें। तब तक ऐसी हो motivational, Inspirational लेख को पढ़ने के लिए तब तक के रखिए अपना ढेर सारा ध्यान, मुस्कराते रहिए, खुश रहिए। धन्यवाद!

3 thoughts on “बुरी आदतों को दूर करने के 8 टिप्स (8 Tips to Improve Bad Habit)”

Leave a Comment

x