लेखक कैसे बने | How To Become a Writer in Hindi

लेखक कैसे बने How To Become a Writer in Hindi ! क्या आपमें  भी हैं लेखन का हुनर क्या आपको भी लिखना अच्छा लगता हैं ? क्या आप भी बनाना चाहते हैं लेखन में अपना करियर ? तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला हैं।

लेखक कैसे बने | How To Become a Writer in Hindi
लेखक कैसे बने | How To Become a Writer in Hindi

हममें से कई लोग ऐसे भी हैं जिसे लिखने का बहुत शौक होता हैं। ऐसे लोग अक्सर अपनी डायरी में अपने और दुसरो के किस्से कहानियाँ लिखा करते हैं, तो कभी कविता, शायरी या विभिन्न विषयों पर लिखना पसंद करते हैं जो उनको पसंद होता हैं। 

ऐसे में इनके मन में यह सवाल भी जरूर आता हैं की यहाँ सब तो ठीक हैं। पर एक प्रोफेशनल लेखक कैसे बने और एक लेखक के रूप में अपना करियर कैसे बनाये, क्या लेखक बनना करियर के दृष्टि से सही हैं या नहीं। 

आज हम इन्हीं सब सवालो के जवाब जानने की कोशिश करेंगे तो चलिए जानते हैं  लेखक कैसे बने How To Become a Writer in Hindi विस्तार से हिंदी में।

लेखक कैसे बने – How To Become a Writer in Hindi

1. पढ़ने की आदत बनाए 

अगर आपको एक सफल लेखक बनना हैं तो आपको अपने जीवन में पढ़ने की आदत को विकसित करना होगा। क्योंकि पढ़ने की आदत का लेखन से सीधा सम्बन्ध होता हैं, आप जितना ज्यादा से ज्यादा पढेंगे आप लेख लिखने की कला को उतने ही गहराई से सीख और समझ पाएंगे।

कहानी व नॉवेल कैसे लिखा जाता हैं इसके सही भाव को समझ पाओगे। आप यह जान पाओगे की आज भारत सहित विश्व में सबसे ज्यादा किस प्रकार की नॉवेल या कहानियाँ पसंद किया जाता हैं। 

इसके साथ ही एक नॉवेल या कहानियाँ किस प्रकार लिखना चाहिए इसकी भी अच्छी जानकारी आपको पढ़ ही प्राप्त हो पाएगा। 

इसलिए अगर आप एक सफल लेखक बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आज के समय के मशहूर लेखक के नॉवेल जरूर पढ़ना चाहिए। उनसे सीखना चाहिए की उनकी लिखी गई नॉवेल, कहानी दुनियाँ भर पसंद किये जाने के पीछे का राज क्या हैं।

Also Read : Singer kaise bane in hindi

2. भाषा का उचित ज्ञान 

आप किसी भी विधा के एक अच्छे लेखक तभी माने जाओगे। जब आपको लेखन के मूल सिद्धांत के साथ ही आप जिस भाषा में लिखना चाहते हो उस भाषा का उचित ज्ञान हो, आप मिक्स भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

क्योंकि इससे पाठको को पढ़ने और समझने में कठिनाई आ सकता हैं। इसलिए सबसे पहले आपको अपनी भाषा में अच्छी पकड़ बनाना बहुत जरुरी हैं। अगर हिंदी में लिखते हैं तो आपको हिंदी की अच्छी समझ होना चाहिए उसी प्रकार यह अन्य भाषाओं के लिए भी लागू होता हैं।

2. ग्रेजुएशन करें 

वैसे तो सफल लेखक बनने की लिए किसी प्रकार की आधिकारिक डिग्री की आवश्यकता नहीं होता हैं। पर अगर आपको साहित्य, दर्शन शास्त्र, कल्चर,  ऐतिहासिक घटना और संस्कृति के बारे दिलचस्पी ज्यादा हैं। तो आप इन से संबधित आर्ट्स से स्नातक एवं स्नाकोत्तर (Graduation) कर सकते हैं।

इससे आपको लेखन से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलेगा। साथ ही आपका लेखन के क्षेत्र से जुड़े कई बड़े नामी लेखक और पब्लिसर से मिलने का मौका मिलेगा।  

आपका एक अच्छा पहचान बन पायेगा इस क्षेत्र से जुड़े लोगो में। जिससे भविष्य में अगर आप अपनी नॉवेल पब्लिश करना चाहोगे तो इनकी हेल्प से आप आसानी से पब्लिश करा पाएंगे  

3. कल्पना शक्ति को विकसित करें 

एक अच्छे लेखक में कल्पना शक्ति ही उसकी ताकत होती हैं। क्योंकि यही कल्पना शक्ति लेखक को दिलचस्प लिखने और पढ़ने योग्य और दुसरो से बेहतर लिखने के योग्य बनाता हैं। 

कई बार लेखक को लिखते समय यह एहसास होता हैं कहानी नीरस हो रहा हैं जो पाठको को शायद बोर कर सकता हैं। 

ऐसे में कहानी को दिलचस्प बनाने के साथ ही कहानी में निरंतरता बनाये रखने के लिए लेखक का कल्पना शक्ति महत्वपूर्ण होता हैं। जो कहानी को ऊपर उठाने और पढ़ने योग्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। 

4. छोटे प्रकाशक व पत्रिका को अपने लेख भेजे 

आपको सुरूवात हमेशा छोटे स्तर से ही करना चाहिए। इसके लिए अगर आपने कहानी, निबंध, महत्वपूर्ण जानकारी या समसामयिक किसी घटना से सम्बंधित लेख लिखा हैं। तो आप उसे छोटे प्रकाशक, पत्रिका, ब्लॉग, साहित्य पत्रिका आदि जगहों में अपना लेख भेज सकते हैं। 

अगर आपकी लिखी विषय वस्तु लेख उन्हें पसंद आता हैं तो वे प्रकाशक आपके नाम और फोटो के साथ उन्हें पब्लिश कर देंगे। 

आप जितने बड़े प्रकाशक, पत्रिका, ब्लॉग आदि के लिए लिखेंगे आप पाठको के बीच उतने ही ज्यादा जाने पहचाने जाओगो। लोग आपको एक अच्छे लेखक के रूप में जानने लगेंगे, जिससे आप धीरे – धीरे खुद को सफल लेखक के रूप में स्थापित कर पाओगे।

अच्छे लेखक के गुण 

1. एक अच्छा लेखक हर दिन अपने लेखन को बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहता हैं। 

2. विषय  के अनुरूप शब्दो चयन एवं नई प्रभावशाली शब्दावली का लेखन में प्रयोग करता हैं। 

3. अपने विचारो को  प्रभावशाली तरीके से शब्दो में लिखने की कला। 

4. लेखक का अपने लेखन कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण। 

5. समय की माँग और पाठको की दिलचस्पी को ध्यान में रख कर लिखना।  

लेखक कौन बन सकता हैं 

लेखक बनने के लिए किसी खास डिग्री की अवश्यकता नहीं होता हैं 12th पास करने वाला भी लेखक बन सकता हैं। पर इसका मतलब यह भी नहीं की लेखक हर कोई बन सकता हैं। जब तक आपमें लिखने की प्रतिभा नहीं हैं साथ ही अगर आपमें रचनात्मकता नहीं हैं तो आप एक सफल लेखक नहीं बन सकते हैं।

एक सफल बनने के लिए इन बातों का होना आवश्यक हैं 

1. आप जिस भी विषय के बारे में लिखते हैं उस विषय में आपकी गहरी समझ होना चाहिए।

2. लेखन को पुरे गंभीरता के साथ लिखना आना चाहिए, अगर आप सिर्फ ऐसे ही दूसरे को देख कर कॉपी नहीं कर सकते हैं।

3. अगर आप कहानीकार या नॉवेल लिखना चाहते हो तो वह पूरी तरह से आपका ओरिजनल होना चाहिए। 

4. आपके लेखन में नयापन व रचनातकमता होना चाहिए जिससे पढ़ने वाला उससे जुड़ सके। 

5. लेखक को कम शब्दो में ज्यादा कहने का हुनर होना चाहिए।

निष्कर्ष

इस तरह आज आपने जाना की लेखक कैसे बने How To Become a Writer in Hindi  हम आशा करते हैं की आप सभी को हमारी यह जानकारी अच्छा लगा होगा।  यह जानकारी सुनील कुमार द्वारा जो की heartbeatsk.com के Author हैं के द्वारा लिखा गया। यह रोहित यादव की ब्लॉग gyaninfo.com पर लिखा गया इनका पहला गेस्ट पोस्ट हैं।

उम्मीद करता हूँ की आप सभी को मेरी यह जानकारी लेखक कैसे बने How To Become a Writer in Hindi अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।साथ ही इस जानकारीको सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें। हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी Like कर सकते हैं।

Leave a Comment

x