BCA Course क्या है? Full Information in Hindi

पढ़ाई जीवन में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। और यदि आप आगे जाकर एक अच्छी लाइफस्टाइल एक अच्छी अच्छी लाइफ गुजारनी है। तो आप दसवीं तक तो सभी जगह पढ़ाई तो एक जैसी ही होती है और इसके बाद आपको सब्जेक्ट चुनना होता है। उसके बाद आपको आगे की पढ़ाई करनी होती है। और जैसे ही हम बारहवीं पास कर लेतें हैं तो कॉलेज की पढ़ाई करनी होती है। तो यहाँ पर कुछ लोग बारहवीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई कंप्यूटर में करना चाहतें हैं। इसीलिए बीसीए कोर्स करने के बारे में सोचतें हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि BCA Course क्या है? और इसे कहाँ से करे? तो इस लेख में हम आपको बतायेंगे कि BCA Course क्या होता है।

आजकल काफी सारे स्टूडेंट्स की रुचि कंप्यूटर फील्ड में ज्यादा बढ़ रही है। इसीलिए बहुत से students बारहवीं पास करने के बाद कंप्यूटर फील्ड में जाना चाहतें हैं। और कंप्यूटर फील्ड में जाने के लिए BCA Course काफी अच्छी Choice है। लेकिन इसमें एडमिशन लेने से पहले आपको कुछ जरूरी बातें पता होनी चाहिए। आपको BCA Course के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आखिर BCA Course क्या है? और इसमें किस तरीके से पढ़ाई होती है? इसे करने के बाद आप किस तरीके की जॉब कर सकतें हैं? और अच्छा वेतन भी पा सकतें हैं।

BCA Course क्या है? – BCA Course Kya Hai

यह एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है जो कि एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। यह कोर्स पूरे तीन साल का होता है इस कोर्स को आप बारहवीं पास करने के बाद कर सकतें हैं। इसमें आपको कंप्यूटर एप्लीकेशन और कंप्यूटर साइंस से जुड़ी चीजों के बारे में पढ़ाया जाता है। यह एक टेक्निकल डिग्री कोर्स है। जिसमें स्टूडेंट्स को कंप्यूटर से रिलेटेड फील्ड के लिए तैयार किया जाता है।

यह भी जानें: बीएससी आईटी (B.Sc IT) क्या है Full Information In Hindi

इसमें आगे जाकर कंप्यूटर या आईटी की फील्ड में आप आसानी से काम कर सकतें हैं। इस कोर्स को करने के बाद आपको कंप्यूटर के बारे में कई सारी चीजों का ज्ञान हो जायेगा। जैसे कि सॉफ्टवेयर किस तरीके से बनता है। और आप BCA Course करने के बाद आप सॉफ्टवेयर इंजिनियर की जॉब भी कर सकतें हैं। साथ ही आप BCA Course कोर्स करने के बाद MCA Course भी कर सकतें हैं।

BCA Full Form क्या होता है – Full Form of BCA in Hindi

BCA का Full FormBachelors in Computer Application” होता है। और इसका मतलब हिंदी में “कंप्यूटर अनुप्रयोग में स्नातक” होता है।

BCA Course में क्या-क्या सिखाया जाता है?

  1. इसमें आपको सॉफ्टवेयर बनाना सिखाया जाता है।
  2. Websites को Design करना सिखाया जाता है।
  3. इस कोर्स में Computer Network के बारे में सिखाया जाता है।
  4. आपको Computer Basics के बारे में भी पढ़ाया जाता है।
  5. इस कोर्स में आपको Computer Programming Language सिखाया जाता है।

BCA Course के लिए योग्यता क्या है?

यदि BCA Course करने के लिए योग्यता की बात की जाये तो कुछ कॉलेज में बीसीए कोर्स के लिए साइंस सब्जेक्ट भी मांगते हैं। या फिर बारहवीं में मैथ्स या कंप्यूटर साइंस मांगते हैं। बीसीए कोर्स करने के लिए आपके बारहवीं कक्षा में कम से कम 45% मार्क्स होने चाहिए।

BCA Course की पढ़ाई कैसे करें?

1. सबसे पहले 12th पास करें

यदि हम बात करें कि BCA Course की पढ़ाई कैसे की जाये तो सबसे पहले आपको 12वीं पास करके अच्छे अंक लाने होंगे। अगर आपको बीसीए कोर्स की पढ़ाई करनी है। तो आपको सबसे पहले बारहवीं पास करना होगा। यह ध्यान कुछ कॉलेज में एडमिशन करवाने के आपके 12वी में मैथ्स सब्जेक्ट का होना जरूरी होता है। जबकि कुछ कॉलेज ऐसे हैं यदि आप बारहवीं में कंप्यूटर साइंस लिए हैं तो आप बीसीए कोर्स की पढ़ाई कर सकतें हैं।

2. BCA Entrance Exam पास करें

यदि आप एक अच्छे और नामी कॉलेज से बीसीए कोर्स करना चाहतें हैं। तो इसके लिए आप Entrance Exam को भर सकतें हैं। और इसे पास करने के बाद आप BCA Course में एडमिशन भी ले सकतें हैं। कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जो बिना Entrance Exam के भी आपको एडमिशन देतें हैं। तो आपने हिसाब से कॉलेज चुन सकतें हैं।

3. BCA Course की पढाई पूरी करें

जैसे ही कॉलेज में आपका एडमिशन हो जाता है। इसके बाद आपको तीन साल तक बीसीए कोर्स की पढ़ाई पूरी करनी होगी। इसमें आपको Computer Basic, Networking, Website Development, Programming Language आदि के बारे में पढ़ाया जाता है। इसमें कुल 6 सेमेस्टर होतें हैं। जिसमे आपको अंतिम सेमेस्टर में प्रोजेक्ट सबमिट करना होता है। जो कि बहुत महत्वपूर्ण है। प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने के बाद आपका बीसीए कोर्स पूरा होता है।

4. Internship के लिए अप्लाई करें

जैसे ही आपकी बीसीए कोर्स की पढ़ाई पूरी हो जाती है। कोशिश करिए की आप BCA के बाद कंप्यूटर फील्ड या फिर आईटी कम्पनी में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करें। इससे आपको एक आईडिया हो जायेगा कि इंडस्ट्रीज में किस तरीके से काम होता है। विशेष रूप से कंप्यूटर के क्षेत्र में तो जैसे ही आपकी इंटर्नशिप हो जाये उसके बाद आप चाहें तो MCA कोर्स के लिए अप्लाई कर सकतें हैं। आप इस तरीके से बीसीए कोर्स की पढ़ाई पूरी कर सकतें हैं।

यह भी जानें: CCNA (Cisco Certified Network Associate) कोर्स क्या है?

Conclusion

हमें उम्मीद है कि हमारा यह लेख BCA Course क्या है? Full Information in Hindi आपके लिए बहुत ही उपयोगी रहेगा। यदि यह लेख आप लोगों को पसंद आया हो तो इस लेख को उन लोगों के साथ जरूर share करें। जो लोग BCA Course करना चाहतें हैं। साथ ही यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में लिखकर जरूर बतायें। धन्यवाद!

Leave a Comment

x