एक बार पढ़ा हुआ हेमेशा के लिए याद रखने के 5 आसान तरीके

एक बार पढ़ा हुआ हमेशा कैसे याद रखें कई छात्रों की यह समस्या है कि वे पढ़ाई तो करतें हैं, और मेहनत भी करतें हैं। लेकिन जो कुछ भी वे पढ़तें हैं कुछ समय बाद सब कुछ भूल जातें हैं। यह समस्या लगभग हम या आप लोगों में से किसी की भी हो सकती है। जो बहुत मेहनत करने के बाद भी पढ़ा हुआ याद नहीं रख पातें हैं। हम इस लेख आपको कुछ ऐसे खास टिप्स बताने वाले हैं। जिसकी मदद से आपको पढ़ा हुआ हमेशा के लिए याद रखने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी। हम आपको एक बार पढ़ा हुआ हेमेशा के लिए याद रखने के 5 आसान तरीके बतायेंगे। जिनको आप यदि सही तरीकों से फॉलो करें तो आपने जो भी पढ़ा है वह आपको हमेशा के लिए याद रहेगा।

एक बार पढ़ा हुआ हेमेशा के लिए याद रखने के 5 आसान तरीके

1. लिखकर याद करें

आपने कई बार अपने बड़ों या टीचर से कहते हुए सुना होगा कि लिख-लिख कर याद करो। जी हाँ यह याद करने का सबसे अच्छा तरीका होता है। पढ़ते समय कई बार ऐसा होता है कि आप बीच-बीच में इधर-उधर देखतें हैं। और आप जो भी पढ़ रहे होतें हैं उसे भूल जातें हैं। पर लिखकर पढ़ने से आपको याद करने में बहुत आसानी होती है। आप एक-एक चीज को समझते हुए लिखतें हैं। जो कि आपको आपको अच्छे से याद रहता है। लिखते हुए आप चीजों को अच्छे से रिकॉर्ड कर उनके बारे में सोच सकतें हैं। जिससे आपको लिखा हुआ हमेशा के लिए याद रहता है।

यह भी पढ़ें:- परीक्षा पेपर में लिखने का सबसे बेहतर तरीका

2. सेल्फ टेस्ट

आपको कितना याद कितना नहीं यह जानने के लिए सेल्फ टेस्ट एक बहुत अच्छा तरीका होता है। जब आपकी पढ़ाई पूरी हो जाती है, तो एक बार खुद का टेस्ट लें जिससे आपको यह पता चल जायेगा। कि आपने जितना पढ़ा था आपको उसमें से कितना याद है और कितना नहीं याद है। जो चीज आपको याद नहीं है दोबारा से उनके नोट्स बनाकर उन्हें अच्छे से समझकर याद करें, तो तब आप उस चीज को कभी नहीं भूलेंगे।

3. फ्लो चार्ट और डायग्राम

आप जब भी किसी विषय को पढ़ रहें हों तो हमेशा उसे एक बार संक्षेप में एक बार याद करें। और उसके महत्वपूर्ण बिन्दुओं को नोट करें। और उसे समझने के लिए अपने नोटबुक में फ्लो चार्ट या डायग्राम का इस्तेमाल करें। ताकि आपको वह टॉपिक अच्छी तरह से समझ में आ जाये। जिससे आप उसे हमेशा के लिए याद कर पायें।

4. ज्यादा किताबों में न उलझें

आपको जब भी किसी टॉपिक को पढ़ना हो तो हमेशा 2 या 3 किताबों से ज्यादा किताबें न खोलें। इससे आप और भी उलझ जायेंगे इसलिए बहुत सारी किताबों की जगह एक या दो अच्छी किताब से किसी भी टॉपिक को अच्छी तरह से समझने की कोशिश कर।ें अलग-अलग किताबों की तुलना में आप किसी ही टॉपिक को समझने के लिए एक अच्छी किताब को कई बार पढ़कर ज्यादा अच्छी तरह से समझ सकतें हैं।

5. रिविजन करें

यह किसी भी चीज को हमेशा के लिए याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है। यह कोई जरूरी नहीं है कि रिविजन करने के लिए आपका कि निर्धारित समय हो, लेकिन जब भी किसी विषय को पहली बार पढ़ें तो उसे दो से तीन दिन के अन्दर जरूर रिविजन करें। तथा जब भी आपको समय मिले तब आप पढ़े हुए टॉपिक्स को समय-समय पर रिविजन करतें रहें। ऐसा करने से जो भी आपने पढ़ा है, वह आपको हमेशा के लिए याद रहेगा।

यह भी पढ़ें:- बुरी आदतों को दूर करने के 8 टिप्स

Final Words

हम उम्मीद करतें हैं कि हमारा यह लेख एक बार पढ़ा हुआ हेमेशा के लिए याद रखने के 5 आसान तरीके आपके लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल रहेगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इस लेख को आपने उन दोस्तों के साथ जरूर share करें। जिन्हें पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है। धन्यवाद!

Leave a Comment

x