Motherboard क्या है? पूरी जानकारी हिन्दी में

वैसे तो कंप्यूटर में सभी पार्ट्स एक दूसरे के पूरक हैं। यदि एक भी part न रहा तो पूरा कंप्यूटर नहीं चल पायेगा फिर चाहे वह सीपीयू, मदरबोर्ड, या फिर बैटरी हो। लेकिन माउस हो या कीबोर्ड कंप्यूटर को चलाने में सबका महत्वपूर्ण योगदान है। तो आज के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा की मदरबोर्ड (Motherboard) क्या है? (What is motherboard) और इससे जुड़ी पूरी जानकारी हम जानेंगे।

मदरबोर्ड (Motherboard) क्या है?

यह कंप्यूटर या लैपटॉप के अन्दर लगा हुआ एक ऐसा सर्किट बोर्ड होता है। जिससे कंप्यूटर के सभी भाग जुड़े होतें हैं। यानी CPU, RAM, Graphic Card, Hard Drive, Pocessor, Mouse, Keyboard ये सभी के सभी कंप्यूटर के पार्ट्स motherboard से जुड़े होतें हैं। इस हम PCB (Printed Circuit Board) भी कहतें हैं। वैसे तो motherboard में बहुत सारी छोटी-छोटी चीजें लगी होतीं हैं। लेकिन यहाँ पर हम आपको उसके मुख्य भागों बारे में बतायेंगे।

इसे भी पढ़ें :- SMPS क्या है, SMPS से जुड़ी पूरी जानकरी हिंदी में

1. CPU Socket

यह कंप्यूटर के अन्दर motherboard में लगा हुआ वह भाग होता है। जिस पर processor लगाया जाता है। सभी कंप्यूटर में processor को कंप्यूटर की क्षमता के अनुसार लगाया जाता है। जैसे आपने नाम सुना होगा p1, p2, dual core, quad core, octa core, core i5, core i7 आदि।

2. RAM Slot

इसमें कंप्यूटर की RAM लगी होती है यह कंप्यूटर का एक छोटा सा part होता है, लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण part होता है। जब भी हम कंप्यूटर को खरीदने जातें हैं। तो अच्छे RAM वाला कंप्यूटर खरीदतें हैं। ताकि वह सही speed से काम कर सके जितना अधिक RAM वाला कंप्यूटर होगा वह उतना ही smooth और बिना हैंग हुए चलेगा। क्योंकि ज्यादा RAM वाला कंप्यूटर एक साथ कई सारे applications को run कर सकता है। जबकि कम RAM वाला कंप्यूटर एक साथ कई सारे application खोलने पर hang हो सकता है। क्योंकि वह handle नहीं कर पाता है।

3. IDE Connector

इसका पूरा नाम Integrated Drive Electronic होता है। यह motherboard में कुछ Hard Drive और Optical Drive से connect करने के लिये इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब IDE पुराना हो चुका है। इसलिये बहुत कम देखने को मिलता है। अब इसकी जगह पर SATA Cable का उपयोग किया जाता है। जो इससे छोटी और तेज गति से काम करती है। SATA cable भी आजकल बाजार में अलग-अलग तरह के उपलब्ध हैं। जैसे- SATA1, SATA2, SATA3 आदि।

4. BIOS Chip & CMOS Battery

CMOS का पूरा नाम Complementary Metal-Oxide Semiconductor होता है। यह एक battery powered semiconducter chip होती है। जो information को store करके रखती है। यह system की time & date से लेकर कंप्यूटर की system hardware settings तक हो सकती है। जब आपका कंप्यूटर start होता है। तो BIOS इसमें store information को use करती है। CMOS Battery का standard lifetime दस साल तक होता है। लेकिन यह कंप्यूटर के उपयोग और envirement पर भी निर्भर करता है। अगर CMOS Battery fail हो जाती है। तो system settings date & time save नहीं होगा। और अगर आपका कंप्यूटर ज्यादा समय तक बंद रहा तो CMOS Battery discharge भी हो सकती है।

5. Northbridge & Southbridge

कंप्यूटर के motherboard को दो भागों में विभाजित किया जाता है। Northbridge और Southbridge, Northbridge memory PCI Slots को manage करता है। और Southbridge processor network card को manage करता है।

6. Real Connector

यह कंप्यूटर के सबसे किनारे पर दिये गये port होतें हैं। जिससे आप mouse, keyboard और data cable जैसी चीजों को जोड़तें हैं।

7. Graphic Card Slot

यह motherboard के निचे दायीं तरफ लगाया गया slot है। जिससे हम अपने कंप्यूटर पर विडियो इमेज आदि देख पातें हैं। Graphic Card को ही video card कहा जाता है। अगर आपके कंप्यूटर में Graphic Card नहीं होगा। तो फिर आप अपने कंप्यूटर में video नहीं देख पायेंगे आजकल कंप्यूटर में अच्छे से अच्छे Graphic Card लगाये जातें हैं। और यहाँ तक किसी-किसी कंप्यूटर में दो-दो Graphic Card भी लगाये जातें हैं। ताकि हम high quality के games भी खेल सकें।

इसे भी पढ़ें :-Keyboard क्या है और यह कितने प्रकार का होता है पूरी जानकारी

Final Word

हम उम्मीद करतें हैं कि हमारा यह लेख मदरबोर्ड (Motherboard) क्या है? आपके लिए बहुत ही मददगार और उपयोगी रहेगा। अगर यह लेख आप लोगों को पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके और आगे आप लोगों को किस टॉपिक पर जानना है, वह भी हमें comments box में comment करके जरूर बतायें। धन्यवाद!

Leave a Comment

x