Graphic Card क्या है? Graphic Card कैसे काम करता है?

जैसा कि आप लोगों को पता है कि आज का जो समय है, Technology समय है। मतलब काफी सारे बदलाव आ रहें हैं। और और हर दिन कुछ न कुछ नया आता ही जा रहा है। तो आपको एक से बढ़कर एक कंप्यूटर सिस्टम मार्केट में देखने को मिल जातें हैं। अगर आप कोई नया कंप्यूटर या लैपटॉप लेने जातें हैं, तो आपने देखा होगा कि High Graphic Card वाले लैपटॉप सामान्य लैपटॉप की तुलना में थोड़ा महंगे होतें हैं।

हालाँकि Graphics तो सभी कंप्यूटर और लैपटॉप में आते ही हैं लेकिन इसमें मेमोरी का अंतर आ जाता है। अगर आप साधारण Graphic Card वाला कंप्यूटर या लैपटॉप खरीदतें हैं, तो आपको लैपटॉप सस्ता मिल जायेगा। लेकिन अगर आप 2GB मेमोरी या इससे ज्यादा मेमोरी वाले Graphic Card के साथ लैपटॉप खरीदतें हैं। तो आपको लैपटॉप महंगा मिलेगा। यदि आप इस महंगाई की वजह जानना चाहतें होंगे, कि आखिर High Graphics Card वाले लैपटॉप या कंप्यूटर महंगे क्यों होतें हैं? और Graphic Card का लैपटॉप में क्या काम होता है? कि यह इतना महंगा होता है। तो आज के हमारे इस लेख के जरिये आपको Graphic Card क्या है? और इसके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

Graphic Card क्या है?

ग्राफिक कार्ड प्रायः एक इलेक्ट्रॉनिक कार्ड या हार्डवेयर कॉम्पोनेन्ट होता है। जो आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के अलावां स्मार्टफोन में भी होता है। कम्पनी की तरफ से लैपटॉप या कंप्यूटर के मदरबोर्ड में या कार्ड इनबिल्ट  मिल जाता है यदि आप चाहें तो बाजार से लाकर एक्सटर्नल Graphic Card भी अपने कंप्यूटर में लगा सकतें हैं। हालाँकि स्मार्टफोन में ग्राफिक कार्ड नहीं लगाया जा सकता है। क्योंकि स्मार्टफोन में अलग से Card लगाने के लिए स्लॉट (Slots) नहीं दिया जाता है। लेकिन कंप्यूटर में यह काम काफी आसानी से हो जाता है। क्योंकि कंप्यूटर या लैपटॉप में इसके लिए स्लॉट दिए जातें हैं। जिसमें आप अपने अनुसार Graphic Card लगा सकतें हैं।

यह भी पढ़ें:- Motherboard क्या है? पूरी जानकारी हिन्दी में

Graphic Card कैसे काम करता है?

क्योंकि आजकल किसी ही लैपटॉप या कंप्यूटर में High Graphic Card होना काफी जरूरी हो गया है। क्योंकि सभी अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Gaming या Processing का काम करना चाहतें हैं। इसके लिए इस Graphic Card का होना बहुत जरूरी है। यदि आपको Gaming का बहुत शौक है, इसके अलावां आप अपने लैपटॉप में विडियो एडिटिंग के बड़े सॉफ्टवेयर चलाना चाहतें हैं, या फिर कोई VFX Effect बनाना चाहतें हैं। तो इसके लिये कंप्यूटर में Graphic Card का होना बहुत जरूरी है। वैसे तो आपको पता ही होगा Graphic Card हर कंप्यूटर या लैपटॉप में होता है। लेकिन वह सामान्य Graphic Cards होतें हैं जो किसी विडियो को अच्छे से चला सकतें हैं। लेकिन आप सामान्य ग्राफिक कार्ड में एडिटिंग के बड़े सॉफ्टवेयर को नहीं चला सकतें हैं।

सबसे बड़ी बात यह कि बड़े सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर में Install ही नहीं होंगे यदि कोई सॉफ्टवेयर Install हो भी जाता है। तो आपका कंप्यूटर या लैपटॉप हैंग होने लग जायेगा इसका मतलब यह कि उसमें सामान्य ग्राफिक कार्ड है। तो जा आपके लैपटॉप में High ग्राफिक कार्ड होतें हैं तो उसका काम बड़े सॉफ्टवेयर को अच्छे से Run कराना होता है जो कि बड़े ग्राफिक कार्ड में मेमोरी होती है। इसीलिए इसका प्रयोग करने पर आपके लैपटॉप की RAM फ्री हो जाती है। इस तरह से आपका लैपटॉप अच्छे से काम करता है अपनी भाषा में कहें तो ग्राफिक कार्ड का काम कंप्यूटर में चल रहे वीडियो, गेम, और एडिटिंग सॉफ्टवेयर को और भी अच्छे तरीके से चलाना होता है।

यह भी पढ़ें:- SMPS क्या है, SMPS से जुड़ी पूरी जानकरी हिंदी में

अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में ग्राफिक कार्ड (Graphic Card) कैसे चेक करें?

1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में My Computer पर Right Click करना है। क्लिक करते ही आपके सामने बहुत सारे आप्शन खुलकर आयेंगे। उनमें से आपको Manage पर Click करना है।

Graphic Card

2. Manage पर Click करते ही आपके सामने बहुत सारे विकल्प दिखाई देंगें। जिसमें से आपको Device Manager पर Click करना है। उसके बाद आपको दाहिनी तरफ एक विकल्प दिखाई देगा। जिसका नाम Display Adopter होगा उसके साइड में एक एरो दिखाई देगा। आपको उस पर Click करना है।

Graphic Card

3. जैसे ही एरो पर क्लिक करेंगे तो उसके निचे आपको दिखायी देगा कि आपके कंप्यूटर में कौन सा ग्राफिक कार्ड Install है।

Graphic Card

तो दोस्तों इस तरह से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में Install ग्राफिक कार्ड को आसानी से चेक कर सकतें है।

अब आप जान गये होंगे कि Graphic Card क्या है? Graphic Card कैसे काम करता है?और इसके बारे में पूरी जानकारी इसके अलावां हम आपको बता दें कि बिना ग्राफिक कार्ड के लैपटॉप में Game खेलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावां एक और महत्वपूर्ण बात कि यदि आपका Game बार-बार हैंग हो रहा है, ठीक तरीके से नहीं चल रहा है. तो समझ लीजिये की आपका ग्राफिक कार्ड सामान्य ग्राफिक कार्ड है।

यह भी पढ़ें:- Mouse क्या है और mouse कितने प्रकार के होतें हैं पूरी जानकारी हिंदी में

Final Word

हम उम्मीद करतें हैं कि Graphic Card क्या है? और Graphic Card कैसे काम करता है? ग्राफिक कार्ड के बारे यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। वैसे आप हमें कमेंट्स बॉक्स में हमें बता सकतें हैं कि यह लेख आपको कैसा लगा। और आगे आपको किस टॉपिक पर जानकारी चाहिए हमें जरूर बताइये। धन्यवाद!

1 thought on “Graphic Card क्या है? Graphic Card कैसे काम करता है?”

Leave a Comment

x