CNG Full Form in Hindi | CNG का Full Form क्या है?

CNG Full Form in Hindi : यदि आप देश दुनिया का थोड़ा बहुत ज्ञान रखते हैं तो आपने CNG के बारे में जरुर सुना होगा। वर्तमान में यदि किसी गैस का सबसे ज्यादा उपयोग हो रहा है तो वह CNG ही है। ऐसे में बहुत से लोग सीएनजी गैस के बारे में जानना चाहते हैं। तो इस लेख में हम आपको CNG क्या है और CNG Full Form से जुडी सभी जानकारियों के बारे में बतायेंगे।

सीएनजी का फुल फॉर्म क्या है – CNG Full Form

यदि हम सीएनजी के फुल फॉर्म की बात करें तो, CNG का Full Form “Compressed Natural Gas” होता है।

CNG Meaning in Hindi

सीएनजी को हिंदी में संपीडित प्राकृतिक गैस कहा जाता है। जैसा कि इस गैस के नाम से पता चल रहा है कि इसे नेचुरल गैस को कंप्रेस्ड करके बनाया जाता है।

इसे भी जानें: हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे

CNG क्या है?

सीएनजी का फुल फॉर्म कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस है। इसे आप हिंदी में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस भी कह सकते हैं। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह प्राकृतिक गैस को संपीड़ित करके बनाया जाता है। इस गैस का उपयोग ज्यादातर वाहनों के लिए ईंधन के रूप में किया जाता है। हम सभी जानते हैं कि वर्तमान में अधिकांश वाहन पेट्रोल या डीजल पर चल रहे हैं जो प्रदूषण का कारण बनते हैं।

यदि आप अपना वाहन सीएनजी गैस पर चलाते हैं, तो यह पेट्रोल डीजल से सस्ता पड़ता है और इससे पर्यावरण प्रदूषण भी कम होता है। यही कारण है कि सरकार CNG से चलने वाले वाहनों को भी बढ़ावा दे रही है ताकि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके।

CNG गैस के मुख्य अवयव कौन से हैं?

  • Natural गैस को कंप्रेस करके CNG गैस बनाई जाती है।
  • सीएनजी गैस मुख्य रूप से तीन घटकों मीथेन, प्रोपेन और ईथेन से बनी होती है।
  • CNG गैस को सिलेंडर के अंदर 3000-3600 Psi प्रेशर पर स्टोर किया जाता है।
  • सीएनजी में मीथेन की मात्रा सबसे अधिक होती है।

यह भी जानें: CrPC क्या है | CrPC Full Form in Hindi

CNG गैस के फायदे

  1. सीएनजी गैस से चलने वाले वाहनों का मेंटेनेंस कम होता है।
  2. इसके इस्तेमाल से गाड़ी की लाइफ बढ़ जाती है।
  3. सीएनजी में ज्वलनशील तापमान अधिक होता है, इस गर्मी में पेट्रोल और डीजल की तुलना में इसमें आग लगने की संभावना कम होती है।
  4. जब सीएनजी को हवा में छोड़ा जाता है, तो यह तुरंत उड़ जाती है। सीएनजी गैस बहुत हल्की होती है।
  5. पेट्रोल से चलने वाले वाहनों की तुलना में सीएनजी से चलने वाले वाहन ज्यादा सुरक्षित होते हैं।
  6. यह पेट्रोल डीजल की तुलना में काफी कम प्रदूषणकारी है, जिसके कारण इसका उपयोग पर्यावरण के लिए कम हानिकारक है।
  7. सीएनजी गैस पेट्रोल और डीजल की तुलना में काफी सस्ती है, पेट्रोल की तुलना में इसकी कीमत लगभग आधी है।

CNG गैस की कमियाँ

  1. गाड़ी में CNG टैंक को पेट्रोल तथा डीजल टैंक की अपेक्षा ज्यादा जगह की जरूरत होती है।
  2. अगर आप कार में CNG टैंक लगाते हैं तो आपकी कार की boot (डिक्की) पूरी तरह से रुक जाती है।
  3. सिटी बसों में CNG सिलेंडर छत पर लगे होते हैं।
  4. CNG गैस की वॉल्यूमैट्रिक एफिशिएंसी कम होती है इस कारण गाड़ी का पिकअप काफी कम आता है पेट्रोल वाली गाड़ी की तुलना में काफी कम होता है।
  5. थोड़ी बहुत CNG लीक होने पर इसका पता नहीं चलता है जो कि पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
  6. CNG से चलने वाली गाड़ियों में CNG की smell आती है जिससे सिर दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।

Conclusion

इस लेख में हमने आपको CNG Full Form के अलावां CNG क्या है तथा CNG गैस के फायदे और नुकसान के बारे में बताया है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट्स बॉक्स में लिखकर जरूर बतायें। इसी के साथ इस लेख को ज्यादा से ज्यादा उन लोगों के साथ share कीजिये। जो लोग CNG Full Form के अलावां CNG क्या है तथा CNG गैस के फायदे और नुकसान के बारे में नहीं जानतें हैं। धन्यवाद!

Leave a Comment

x