What is Java in Hindi, Java Full Form And Features of Java in Hindi

Java in Hindi : दोस्तों यदि आप भी Java Programming सीखना चाहतें हैं लेकिन आप नहीं जानते हैं कि जावा क्या है (What is Java in Hindi), Java Full Form क्या होता है तो आप सही जगह पर आये आपको इस लेख में What is Java in Hindi, Features of Java in Hindi और Java Language in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी।

जावा क्या है – What is Java in Hindi

 Java एक General Purpose High Level Computer Programming Language है। जावा का उपयोग Software और Application Development के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जावा Application Developer को ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है जिससे एक बार Code लिखकर इसे कहीं भी चलाया जा सके (Write Ones, Run Anywhere)। अर्थात् Compiled Java Code को बिना Recompile किये उन सभी Platform पर Run कराया जा सकता है जो की Java Support करते है।

आपने यह भी देखा होगा कि जब आप अपने कंप्यूटर पर कोई वेब एप्लिकेशन, प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर चलाते हैं, तो मैसेज  Java Not Installed आता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसे कई एप्लिकेशन और वेबसाइट हैं जो जावा में बने हैं, वे  Java Installed किए बिना नहीं चल सकते हैं।

जावा का फुल फॉर्म – Full Form of Java

ऐसे बहुत से लोग हैं जो सोचते हैं कि जिस तरह आज हर चीज का Full Form होता है, उसी तरह जावा का Java Full Form भी होगा, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Java Full Form नहीं होता है,  Java एक General Purpose High Level Computer Programming Language है। Java आपके लैपटॉप, कंप्यूटर से लेकर डेटा-सेंटर तक, Game Consoles से लेकर Scientific Super Computers तक और सेल फ़ोन से लेकर इंटरनेट तक हर जगह मौजूद है।

Java Ki Khoj Kisne Ki – जावा की खोज किसने की

जावा का अविष्कार जेम्स गोस्लिंग (James Gosling) तथा उसके साथियों ने सन् 1991 में Sun Microsystems में किया था। June 1991 में “James Gosling” द्वारा “Oak” नाम के Project के रूप में Java की शुरुआत की गई। Java का पहला Public Implementation 1995 में Java 1.0 था।

जिसका उद्देश्य Popular Platform पर “Write Once, Run Anywhere” था। कुछ Major Web Browsers ने इसे जल्द ही एक सुरक्षित “Applet” Configuration के रूप में अपने Standard Configuration में शामिल कर लिया।

History Of Java In Hindi – जावा का इतिहास

जून 1991 में, जेम्स गोस्लिंग (James Gosling), पैट्रिक नॉटन (Patrick Naughton) और माइक शेरिडन (Mike Sheridan) ने जावा भाषा बनाने के लिए एक परियोजना शुरू की। इन तीनों इंजीनियरों की टीम का नाम Green Team रखा। सबसे पहले, Java को James Gosling द्वारा Greentalk नाम दिया गया था और जिसका extension name “.gt” था। और उसके बाद इसका नाम Oak रखा गया।

Oak एक पेड़ का नाम है जो अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी आदि जैसे कई देशों का राष्ट्रीय वृक्ष था। 1995 में, इसका नाम Oak से Java में बदल दिया गया था क्योंकि Oak पहले से ही Oak तकनीक के माध्यम से रजिस्टर्ड था। Green Team एक ऐसे नाम के बारे में सोच रही थी जो सबसे अनोखा और तकनीक से जुड़ा हो और साथ ही बोलने में थोड़ा अजीब टाइप का हो। टीम ने  “Dynamic”, “revolutionary”, “Silk”, “DNA”, “Jolt” आदि जैसे कई नामों के बारे में सोचा।

James Gosling के अनुसार Java नाम बहुत ही Unique था, जो Silk के साथ-साथ एक विकल्प था। जावा नाम को Team के सभी सदस्य पसंद करते थे। 1995 में, सन माइक्रो सिस्टम्स (Sun Microsystems) द्वारा जावा का पहला संस्करण जारी किया गया था।

यह भी जानें: What is JVM in Java – जावा वर्चुअल मशीन क्‍या है?

Java Versions History | Latest Version of Java

अभी तक Java के बहुत सारे Version Release किये जा चुके जो इस प्रकार हैं आप देख सकते हैं —

VersionRelease Date
Jdk Beta1995
Jdk 1.0 23 January 1996
Jdk 1.1   19 February 1997
J2SE 1.2       8 December 1998
J2SE 1.3 8 May 2000
J2SE 1.4   6 February 2002
J2SE 5.030 September 2004
Java SE 6 11 December 2006
Java SE 77 July 2011
Java SE 818 March 2014
Java SE 9 9 August 2017
Java SE 10 20 March 2018
Java SE 11 25 September 2018
Java SE 1219 March 2019
Java SE 13 17 September 2019

जावा कैसे काम करती है – How Java Works In Hindi

JVM (Java Virtual Machine), Java Application को Run कराने के लिए एक Runtime Environment के रूप में कार्य करता है। JVM वह है जो वास्तव में जावा कोड में मौजूद मुख्य विधि को कॉल करता है। JVM JRE (Java Runtime Environment) का एक हिस्सा है।

Java Application को WORA (Write Once Run Anywhere) कहा जाता है। इसका मतलब है कि एक प्रोग्रामर एक सिस्टम पर Java Code विकसित कर सकता है और बिना किसी समायोजन के किसी अन्य Java-enabled सिस्टम पर चलने की उम्मीद कर सकता है। यह सब JVM के कारण संभव हुआ है।

जब Java के किसी Program को Compile करते है तो Program पूरी तरह से Machine Language में Change नहीं होकर एक Intermediate Language में Change होता है जिसे Java Bitecodes कहते है, इस Code को किसी भी Operating System व किसी भी Processor पर चलाया जा सकता है।

Java Program की compilation केवल एक ही बार होती है लेकिन जब भी Java Program चलाया जाता है तो उस Program का Interpretation होता है, Java Bitecodes को Java Virtual Machine (Jvm) का Machine Code कह सकते हैं।

Features Of Java In Hindi – जावा की विशेषतायें

1. Object-Oriented :- जावा एक object oriented programming language है अर्थात इसमें procedures का प्रयोग नही किया जाता है बल्कि यह सिर्फ objects पर आधारित language है।

2. Platform Independent:- Java platform independent language इसलिए है क्योंकि जावा में source code को intermediate code में compile किया जाता है जिसे हम byte code कहते है और वह प्रत्येक सिस्टम जिसमें JVM होता है वह byte code को interpret कर लेता है।

3. Multi threaded:-  Java programming में multi threading का प्रयोग किया जाता है अर्थात Java program को छोटे sub program में विभाजित किया जाता है तथा इन sub programs को क्रम के अनुसार execute किया जाता है।

4. Easy to learn:- Java programming एक आसान language है क्योंकि इसमें C++ की तरह ही syntax होते है जिन्हें सीखना आसान होता है। इसमें operator overloading तथा header files का प्रयोग नही किया जाता है जिससे इसे सीखना और भी आसान हो जाती है।

5. Portable:- यह एक portable language है क्योंकि byte कोड हर किसी सिस्टम में run हो जाता है इसलिए यह एक portable language है। इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

6. Compiled तथा Interpreted:- इसमें source code को byte code में compiled किया जाता है और फिर उसे JVM के द्वारा machine code में interpreted किया जाता है।

7. Robust:- इस भाषा में garbage collection अपने आप हो जाता है इसमें memory allocation बहुत बढ़िया है। JAVA में जो भी errors आती है उन्हें आसानी से हल किया जा सकता है। इन्ही सभी कारणों से java, Robust language है।

Conclusion

आपको Java in Hindi के बारे में जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट्स बॉक्स में लिखकर जरूर बतायें। यदि फिर भी आपका कोई सवाल या कोई संदेह है, तो वह भी बतायें हम उसे हल करने की पूरी कोशिश करेंगे और वह जानकारी आप तक पहुंचायेंगे। इसी के साथ इस लेख को ज्यादा से ज्यादा उन लोगों के साथ share कीजिये। जो लोग What is Java in Hindi, Java Full Form And Features of Java in Hindi के बारे में नहीं जानतें हैं। धन्यवाद!

Leave a Comment

x