PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है जानें पूरी जानकारी हिंदी में

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : दोस्तों कैसे हैं आप सभी लोग, उम्मीद करता हूँ कि आप सभी लोग अच्छे होंगे। दोस्तों इस लेख में हम आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तार से बतायेंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है

मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। इसके जरिए केंद्र की मोदी सरकार रुपये की एक किस्त जमा करती है। किसानों के खातों में हर चार महीने में 2 हजार। इस तरह एक साल में किसानों के खातों में कुल 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं। यह योजना 1 दिसंबर, 2018 से लागू हुई। यह धनराशि किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जाती है। मोदी सरकार की इस मदद से कई किसान लाभान्वित हैं। पीएम किसान योजना योजना में वर्तमान में लगभग 11.74 करोड़ लाभार्थी हैं।

किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

PM Kisan स्कीम में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन व ऑफलाइन करा सकते हैं। किसान चाहें तो कॉमन सर्विस सेंटर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, नहीं तो ऑनलाइन https://pmkisan.gov.in/ से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। Pm Kisan Registration करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को अपना सकतें हैं –

  • https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर Farmer कॉर्नर पर जाएं।
  • ‘New Farmer Registration’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार नंबर डालना होगा। साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुनना होगा और फिर प्रोसेस को आगे बढ़ाना होगा।
  • अब आपके सामने जो फॉर्म आएगा, उसमें आपको अपनी पूरी पर्सनल जानकारी भरनी होगी। साथ ही बैंक अकाउंट का विवरण और खेत से जुड़ी जानकारी भी भरनी होगी।
  • इसके बाद आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे देखें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana लाभार्थी 8वीं किस्त के लिए बेनिफीशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट pmkisan.gov.in पोर्टल पर अपलोड हो जाती है, जिसमें कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, PM Kisan Yojana के तहत लाभ पाने वाले किसानों के नाम शामिल करता है। नाम चेक करने के लिए—

  • pmkisan.gov.in पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू बार देखें और ‘फार्मर कॉर्नर’ पर जाएं।
  • लाभार्थी सूची/बेनिफीशियरी लिस्ट टैब पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।
  • जिन किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- NGO (एनजीओ) क्या है? NGO कैसे शुरू करें पूरी जानकारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status

  • अपने मोबाइल या डेस्कटॉप के ब्राउजर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर लॉग-ऑन कीजिए।
  • यहां दाहिनी ओर आपको ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन दिखेगा।
  • इस सेक्शन में आपको ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। इस पेज पर आपके सामने आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनने का ऑप्शन आएगा।
  • जिस ऑप्शन को आपने चुना है, वह नंबर डालिए।
  • अब ‘Get Data‘ पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपको इस संबंध में पूरा विवरण मिल जाएगा कि कौन-सा इंस्टॉलमेंट कब आपके अकाउंट में क्रेडिट हुआ। साथ ही किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुआ। 

Conclusion

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट्स बॉक्स में लिखकर जरूर बतायें। यदि फिर भी आपका कोई सवाल या कोई संदेह है, तो वह भी बतायें हम उसे हल करने की पूरी कोशिश करेंगे और वह जानकारी आप तक पहुंचायेंगे। इसी के साथ इस लेख को ज्यादा से ज्यादा उन लोगों के साथ share कीजिये। जो लोग PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है के बारे में नहीं जानतें हैं। धन्यवाद!

Leave a Comment

x